नवादा : दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए नवादा पुलिस ने तैयारी तेज कर दी है। पुलिस लाइन में आंसू गैस और वाटर कैनन से मॉक ड्रिल किया गया।
जवानों को भीड़ नियंत्रण और दंगा नियंत्रण के गुर सिखाए गए। जिले के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। सादे लिबास में भी पुलिस भीड़ पर नजर रखेगी।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और पर्व को भाईचारे के साथ मनाएं। शांति भंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई।
भईया जी की रिपोर्ट