By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण का इस्तीफा, JDU का यह नेता संभालेगा पद

Amit Dubey
Last updated: September 28, 2026 4:04 pm
By Amit Dubey 1 View
Share
3 Min Read
सभापति, विधान परिषद, इस्तीफा, अवधेश नारायण, JDU, भाजपा
SHARE

बिहार के सियासी गलियारे से आज सोमवार को एक बड़ी खबर सामने आई है। आज विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि उन्होंने सभापति पद को लेकर NDA में चल रही कवायद के तहत ही अपना पद छोड़ा है। यानी एनडीए के गठबंधन धर्म के आलोक में अब इस पद पर जदयू का कोई नेता सभापति पद की जिम्मेदारी संभालेगा। यानी अब राज्य में सीएम और विधानसभा अध्यक्ष पद भाजपा के पास होने की सूरत में सभापति की कुर्सी जेडीयू के खाते में जाने पर सहमति बनी है। आज अवधेश नारायण सिंह ने इस्तीफे के बाद विधान परिषद के कर्मचारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी कर्मियों का उन्हें हमेशा साथ मिला है।

- Advertisement -

अवधेश नारायण सिंह का विधान परिषद के सभापति पद पर लंबा कार्यकाल रहा है। अब तक वे रेगुलर और कार्यकारी टर्म को मिलाकर कुल 4 बार इस पद पर आसीन हुए। उन्होंने पहली बार 8 अगस्त 2012 से 8 मई 2017 तक सभापति के रूप में कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 16 जून 2020 से 25 अगस्त 2022 तक कार्यकारी सभापति की जिम्मेदारी संभाली। ततपश्चात तीसरी बार 21 जून 2024 से 23 जुलाई 2024 तक वह कार्यकारी सभापति रहे। इसके बाद फिर 23 जुलाई 2024 से लेकर आज इस्तीफा देने की तारीख यानी 28 सितंबर 2026 तक उन्होंने बिहार विधान परिषद के सभापति के रूप में जिम्मेदारी संभाली है। इस तरह अलग-अलग कार्यकाल में अवधेश नारायण सिंह लंबे समय तक बिहार विधान परिषद की अध्यक्षीय जिम्मेदारी संभालते रहे हैं।

अवधेश नारायण सिंह के इस्तीफे से खाली हुए इस पद पर अब जनता दल यूनाइटेड का नया सभापति बनना तय माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार जेडीयू नेता रामबचन राय का नाम इस पद के लिए सबसे आगे चल रहा है। वे बिहार विधान परिषद के नए सभापति बनाए जा सकते हैं। दरअसल, अवधेश नारायण सिंह के इस्तीफे की अटकलें कुछ दिनों से चल रही थी। पिछले दिनों मीडिया में भी यह आया था कि NDA के भीतर संवैधानिक पदों के संतुलन पर सहमति बन गई है। मुख्यमंत्री का पद और विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी बीजेपी के पास होने के बाद विधान परिषद के सभापति पद पर जेडीयू की दावेदारी पर मुहर लगी थी। अब सभापति और उपसभापति दोनों के इस्तीफे के बाद विधान परिषद में आगे की संवैधानिक प्रक्रिया और नई नियुक्तियों पर नजर रहेगी।

TAGGED: JDU, अवधेश नारायण, इस्तीफा, भाजपा, विधान परिषद, सभापति
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

घर लौट रहे व्यक्ति से सोने की चेन, 5 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज लूट फरार हुए बदमाश
बिहारी समाज
प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभुक सूची के अनुमोदन को ले ग्राम सभा का आयोजन
बिहारी समाज
आधी रात सड़क पर उतरे एसपी, खुद किया वाहन जांच का निरीक्षण
बिहारी समाज
शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी के बाद छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को किया गया सम्मानित
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

घर लौट रहे व्यक्ति से सोने की चेन, 5 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज लूट फरार हुए बदमाश
बिहारी समाज
प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभुक सूची के अनुमोदन को ले ग्राम सभा का आयोजन
बिहारी समाज
आधी रात सड़क पर उतरे एसपी, खुद किया वाहन जांच का निरीक्षण
बिहारी समाज
शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी के बाद छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को किया गया सम्मानित
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

घर लौट रहे व्यक्ति से सोने की चेन, 5 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज लूट फरार हुए बदमाश

नवादा : नगर थाना क्षेत्र में देर रात रात में घर लौट…

By Swatva
बिहारी समाज

प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभुक सूची के अनुमोदन को ले ग्राम सभा का आयोजन

नवादा : प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभुक सूची के अनुमोदन एवं पात्र…

By Swatva
बिहारी समाज

आधी रात सड़क पर उतरे एसपी, खुद किया वाहन जांच का निरीक्षण

नवादा : पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य…

By Swatva
बिहारी समाज

शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी के बाद छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को किया गया सम्मानित

नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के जलालपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?