By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

CEC के खिलाफ पटना में जन आक्रोश मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस से धक्कामुक्की

Amit Dubey
Last updated: September 28, 2026 1:05 pm
By Amit Dubey 1 View
Share
3 Min Read
जन आक्रोश, मार्च, CEC, इस्तीफा, पटना हंगामा, पुलिस, धक्कामुक्की
SHARE

राजधानी पटना में आज सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर वामदलों और विभिन्न जन संगठनों ने राजभवन मार्च निकाला। इस दौरान भारी हंगामें और पुलिस से धक्कामुक्की की खबर है। बताया जाता है कि पटना के जेपी गोलंबर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्कामुक्की हुई। प्रदर्शनकारी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे समेत कई अन्य मांगों को लेकर आज प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आक्रोश मार्च में भाकपा माले, एआईवाईएफ, एआईएसएफ, एआईएसए समेत विभिन्न जन संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हैं। गांधी मैदान के गेट नंबर-10 से शुरू हुआ यह मार्च राजभवन की ओर बढ़ रहा है और पुलिस लगातार उन्हें रोकने में लगी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार प्रदर्शनकारी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने यूसीसी बिल के विरोध में भी नारेबाजी की। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने बिहार में टाउनशिप के नाम पर किसानों की जमीन लेने का मुद्दा भी उठाया तथा केंद्र और बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते नजर आए। जेपी गोलंबर के पास पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की परंतु माले के कुछ कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और उसे तोड़ डाकबंगला चौराहे की ओर बढ़ने लगे। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हुई जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।

प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ भी नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बर्बरतापूर्ण कार्रवाई करना चाहती है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे अपनी आवाज दबने नहीं देंगे और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को उठाते रहेंगे। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में बाढ़ और सुखाड़ की समस्या का स्थायी समाधान, किसानों के हितों की रक्षा, बेरोजगारी और पलायन का स्थायी निदान शामिल है। फिलहाल आक्रोश मार्च के पूरे रूट पर पुलिस बल की तैनाती की गई और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।

TAGGED: CEC, इस्तीफा, जन आक्रोश, धक्कामुक्की, पटना हंगामा, पुलिस, मार्च
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

नवादा पहुंचे डीआईजी राजेंद्र कुमार भील, पर्व-त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
बिहारी समाज
NH-20 पर एक बाइक पर सवार दिखे 6 युवक, बिना हेलमेट तेज रफ्तार में सफर का वीडियो वायरल
बिहारी समाज
महिला हुई नशाखुरानी की शिकार, लूट ली जेवरात
बिहारी समाज
आईजी विकास वैभव: ब‍िहार पुल‍िस स‍िंघम की 6 साल बाद फील्‍ड में वापसी, अनंत सिंह को करवाया था गिरफ्तार
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

नवादा पहुंचे डीआईजी राजेंद्र कुमार भील, पर्व-त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
बिहारी समाज
NH-20 पर एक बाइक पर सवार दिखे 6 युवक, बिना हेलमेट तेज रफ्तार में सफर का वीडियो वायरल
बिहारी समाज
महिला हुई नशाखुरानी की शिकार, लूट ली जेवरात
बिहारी समाज
आईजी विकास वैभव: ब‍िहार पुल‍िस स‍िंघम की 6 साल बाद फील्‍ड में वापसी, अनंत सिंह को करवाया था गिरफ्तार
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

नवादा पहुंचे डीआईजी राजेंद्र कुमार भील, पर्व-त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

नवादा : पुलिस उप-महानिरीक्षक (कार्मिक) राजेंद्र कुमार भील नवादा पहुंचे। पुलिस कार्यालय…

By Swatva
बिहारी समाज

NH-20 पर एक बाइक पर सवार दिखे 6 युवक, बिना हेलमेट तेज रफ्तार में सफर का वीडियो वायरल

नवादा : जिले के रजौली थाना क्षेत्र में एनएच-20 पर सड़क सुरक्षा…

By Swatva
बिहारी समाज

महिला हुई नशाखुरानी की शिकार, लूट ली जेवरात

नवादा : जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के वारिसलीगंज मोड़ के समीप…

By Swatva
बिहारी समाज

आईजी विकास वैभव: ब‍िहार पुल‍िस स‍िंघम की 6 साल बाद फील्‍ड में वापसी, अनंत सिंह को करवाया था गिरफ्तार

नवादा : ब‍िहार पुल‍िस में स‍िंघम वाली छव‍ि के ल‍िए पहचान बना…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?