By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

समस्तीपुर में पानी का बवंडर, मौसम विभाग ने जारी किया दुर्लभ वीडियो

Amit Dubey
Last updated: September 28, 2026 11:49 am
By Amit Dubey 1 View
Share
4 Min Read
समस्तीपुर, बारिश, बवंडर, मौसम विभाग, दुर्लभ वीडियो
SHARE

पिछले 3-4 दिनों से बिहार में हो रही बारिश के बीच समस्तीपुर में पानी का बवंडर देख लोग आश्चर्य में पड़ गए। मौसम विभाग ने इस दुर्लभ नजारे का एक वीडियो भी जारी किया है जो समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर का बताया जा रहा है। इस वीडियो में तेज हवा और बारिश के बीच पानी की सतह से आसमान की ओर उठता घूमता हुआ बवंडर यानी पानी का स्तंभक साफ देखा जा सकता है। यह वाकया दो दिन पहले का है जिसका स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाया जो अब सोशल मीडिया पर भी काफी शेयर और वायरल हो रहा है। इस घटना को अब केवल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के तौर पर नहीं देखा जा रहा है। मौसम विभाग पटना ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से वीडियो साझा करते हुए बताया कि समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड में वाटर स्पाउट देखा गया।

- Advertisement -

बिहार में मौसम के इस दुर्लभ और हैरान करने वाले नजारे में तेज हवा और बारिश के बीच पानी की सतह से आसमान की ओर उठता हुआ घूमता स्तंभ दिखाई दिया। कुछ ही देर में यह दृश्य लोगों के बीच कौतूहल का विषय बन गया। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वायरल वीडियो में जमीन या जलभराव वाले क्षेत्र के ऊपर पानी और नमी से बना एक संकरा, घूमता हुआ स्तंभ दिखाई देता है, जो ऊपर आसमान की ओर बढ़ता नजर आता है। दूर से देखने पर यह आकृति किसी विशाल कीप या हाथी की सूंड जैसी दिखाई देती है। यहां भी लोगों को कुछ क्षणों के लिए पानी और आसमान के बीच एक घूमती हुई आकृति साफ नजर आ रही थी। वीडियो में आसपास के लोग इस नजारे को देखकर हैरानी जताते सुनाई देते हैं। इसी दौरान तेज हवा के झोंकों का असर भी दिखाई दिया। आसपास के घरों की एस्बेस्टस/करकट की चादरें हवा में उड़ती नजर आईं। इससे उस समय हवा की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार जल बवंडर पानी की सतह के ऊपर बनने वाला घूमती हवा का स्तंभक होता है। इसमें हवा तेजी से घूमती है और जल की सतह से उठने वाले छींटे, फुहार तथा वातावरण में मौजूद नमी इस स्तंभ को स्पष्ट रूप देते हैं। वीडियो देखकर ऐसा लग सकता है कि पानी की पूरी धार जमीन से सीधे बादलों तक खिंच रही है। हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार दिखाई देने वाला स्तंभ केवल नीचे से खिंचे पानी का नहीं होता। संघनित जल बूंदों और हवा में मौजूद नमी भी इसे दिखाई देने वाली आकृति प्रदान करती है। मौसम विज्ञान में जल बवंडर को मुख्य रूप से दो श्रेणियों में देखा जाता है। फेयर वेदर वाटर स्पाउट जो कमजोर परिस्थितियों में बन सकता है और अक्सर कम समय तक रहता है। दूसरा टोर्नाडिक वाटर स्पाउट का संबंध शक्तिशाली गरज-चमक वाले तूफानी सिस्टम से हो सकता है और इसकी हवा अधिक खतरनाक हो सकती है।

TAGGED: दुर्लभ वीडियो, बवंडर, बारिश, मौसम विभाग, समस्तीपुर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

महिला हुई नशाखुरानी की शिकार, लूट ली जेवरात
बिहारी समाज
आईजी विकास वैभव: ब‍िहार पुल‍िस स‍िंघम की 6 साल बाद फील्‍ड में वापसी, अनंत सिंह को करवाया था गिरफ्तार
बिहारी समाज
नवादा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई आरंभ
बिहारी समाज
नवादा पुलिस अलर्ट मोड में, आंसू गैस और वाटर कैनन से मॉक ड्रिल
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

महिला हुई नशाखुरानी की शिकार, लूट ली जेवरात
बिहारी समाज
आईजी विकास वैभव: ब‍िहार पुल‍िस स‍िंघम की 6 साल बाद फील्‍ड में वापसी, अनंत सिंह को करवाया था गिरफ्तार
बिहारी समाज
नवादा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई आरंभ
बिहारी समाज
नवादा पुलिस अलर्ट मोड में, आंसू गैस और वाटर कैनन से मॉक ड्रिल
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

महिला हुई नशाखुरानी की शिकार, लूट ली जेवरात

नवादा : जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के वारिसलीगंज मोड़ के समीप…

By Swatva
बिहारी समाज

आईजी विकास वैभव: ब‍िहार पुल‍िस स‍िंघम की 6 साल बाद फील्‍ड में वापसी, अनंत सिंह को करवाया था गिरफ्तार

नवादा : ब‍िहार पुल‍िस में स‍िंघम वाली छव‍ि के ल‍िए पहचान बना…

By Swatva

नवादा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई आरंभ

नवादा : पुलिस महानिरीक्षक मगध क्षेत्र, गया, विकास वैभव द्वारा दिनांक 26.09.2026 को…

By Swatva
बिहारी समाज

नवादा पुलिस अलर्ट मोड में, आंसू गैस और वाटर कैनन से मॉक ड्रिल

नवादा : दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?