नवादा : सोशल मीडिया पर जदयू के विधान पार्षद तथा पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। नीरज कुमार ने जमीनी कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की और तीसरी टर्म से एमएलसी हैं जबकि चौथे टर्म के लिए पार्टी ने और गठबंधन ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
नीतीश कुमार की सरकार में सूचना जनसंपर्क विभाग के मंत्री भी रह चुके हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता है इस कारण से मीडिया चैनलों पर छाए रहते हैं। इस बार के एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार को विपक्ष से ज्यादा अपने ही पार्टी के विधायक अनंत सिंह से चुनौती मिल रही है। हालांकि पार्टी से जुड़े बड़े नेताओं का मानना है कि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की मध्यस्थता के बाद यह मामला समाप्त हो जाएगा।
एनडीए के तमाम घटक दल भी अपने गठबंधन के दो नेताओं के बीच चल रहे जुबानी जंग के थमने का इंतजार कर रहे हैं। नीरज कुमार को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की ऐसी तस्वीरें देखने को मिल रही है जिसमें उनके जमीन से जुड़े होने कार्यकर्ताओं के बीच रहने की बातें की जा रही है।
पार्टी के प्रवक्ता के तौर पर नीरज कुमार बिहार के तमाम पॉलिटिकल पार्टियों के प्रवक्ताओं की भीड़ में एक अलग चेहरा है इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल सब की निगाहें अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच चल रहे शीत युद्ध पर है।
भईया जी की रिपोर्ट