अरवल –जिला प्राथमिक शिक्षक संघ अरवल की बैठक अंबेडकर भवन में जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जिम्मेदार सिंह की अध्यक्षता में हुई ।बैठक में प्रधान सचिव गिरजेश कुमार ने बताया कि राज्य संगठन ने यह निर्णय लिया है कि प्रखंड का चुनाव 31 दिसंबर 2026 और जिला का चुनाव 30 अप्रैल 2027 तथा राज्य संगठन का चुनाव 30 जून 2027 को सदस्यता अभियान चला कर करना है।
अध्यक्ष जिम्मेदार सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्राथमिक शिक्षक संघ कार्यकर्ता आधारित संगठन है और चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से होता है प्रारंभिक विद्यालयों के संगठन ही एकमात्र संस्था है। इस संगठन के पास परिश्रमी और ईमानदार कार्यकर्ता हैं ।कार्यकर्ताओं के बल पर ही प्राथमिक शिक्षक संघ देश का सबसे बड़ा संगठन है ।संगठन का विस्तार सदस्यता अभियान से होता है। इसी से सक्रिय सदस्य तथा कर्मठ कार्यकर्ता आते हैं जो संगठन के विभिन्न दायित्वों को निर्वहन करते हुए संगठन को गति प्रदान करते हैं।
संगठन के वरीय उपाध्यक्ष अंजनी कुमार सिन्हा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने की आवश्यकता है। अधिक से अधिक शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को संगठन के मुख्य धारा से जोड़कर ही हक की लड़ाई को मजबूती दी जा सकती है ।बैठक को सचिव ब्रजेश कुमार, वरीय उपाध्यक्ष संजय कुमार उप-प्रधान सचिव मनीष कुमार उपाध्यक्ष सरफराज अहमद,अजय कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट