नवादा : नगर के ऐतिहासिक हरिश्चंद्र स्टेडियम में बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के कैडरों की ओर से राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका के स्वागत में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान जिला संगठन आयुक्त संतु कुमार ने राजकीय सम्मान से सम्मानित शिक्षिका निकिता भारती और जिला शिक्षा सम्मान 2026 से सम्मानित सुमन ग्रे को अंगवस्त्र, गुलदस्ता आदि देकर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह में पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिकाओं की उपलब्धि पर खुशी जतायी गयी। स्काउट और गाइड के कैडरों ने उनका स्वागत किया और आगे भी शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर स्काउट मास्टर संतोष कुमार वर्मा, सौरभ गिरी, मुरलीधर, विकास कुमार, अंजना कुमारी, हरियाली कुमारी, राजीव कुमार मनीष और रिशु समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
भईया जी की रिपोर्ट

