By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

कौन हैं BPSC अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाली IAS हरजोत कौर? छुट्टी पर क्यों गए 3 अफसर?

Amit Dubey
Last updated: September 16, 2026 11:51 am
By Amit Dubey 8 Views
Share
3 Min Read
BPSC, अध्यक्ष, IAS, हरजोत कौर, छुट्टी, 3 अफसर
SHARE

बिहार के तीन बड़े अफसर एक साथ छुट्टी पर चले गए हैं। इनमें BPSC के चेयरमैन रवि परमार, बिहार DGP विनय कुमार और BPSSC यानी पुलिस अवर सेवा आयोग के अध्यक्ष केएस द्विवेदी शामिल हैं। बिहार के तीन बड़े अफसरों के इस तरह एकसाथ अवकाश पर जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही। वैसे तीनों ने लंबी छुट्टी पर जाने के अलग-अलग और निजी कारण बताए हैं। परंतु सियासी गलियारे में पुलिस विभाग और परीक्षा आयोगों की कमान संभालने वाले अधिकारियों के इस कदम से कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इसबीच खबर है कि रवि परमार के छुट्टी पर जाने के बाद सरकार ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की कमान सीनियर आईएएस अधिकारी हरजोत कौर बम्हरा को सौंपी है।

- Advertisement -

1992 बैच की IAS हरजोत कौर अपनी कड़क प्रशासनिक शैली और कई महत्वपूर्ण पदों पर अपने कार्य अनुभव के लिए जानी जाती हैं। उनको दी गई बिहार लोक सेवा आयोग के नेतृत्व की यह जिम्मेदारी बेहद अहम मानी जा रही है। मौजूदा समय में बिहार में BPSC की बहालियों को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। ऐसे में इस महत्वपूर्ण आयोग की जिम्मेदारी मिलने के बाद हरजोत कौर के लिए राज्य में पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध परीक्षा प्रक्रियाओं को संचालित करने की बड़ी चुनौतियां हैं। हालांकि उनकी कार्यक्षमता और शैली को देखते हुए प्रशासनिक गलियारों में उनकी नियुक्ति को आयोग की कार्यप्रणाली को अधिक मजबूत बनाने के कदम के रूप में देखा जा रहा है।

बिहार कैडर की IAS अधिकारी हरजोत कौर बम्हरा ने अभी तक राज्य के विभिन्न प्रशासनिक पदों पर रहते हुए कई अहम जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है। अपने 34 साल के सर्विस कैरियर में उन्होंने कटिहार और बेगूसराय जैसे जिलों में बतौर डीएम कार्य करने के अलावा वे महिला एवं बाल विकास निगम की MD रह चुकी हैं। इसके अलावा हरजोत कौर को खान भूतत्व विभाग और समाज कल्याण विभाग में अपर मुख्य सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने का भी अनुभव है। हरजोत कौर ने राज्य और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान भी कई प्रमुख विभागों को संभाला है। फिलहाल वे बिहार राजस्व बोर्ड में चेयरमैन-सह-सदस्य के पद पर कार्यरत हैं। हरजोत कौर की गिनती प्रशासन में कड़क और स्पष्टवादी अधिकारियों में होती है। अब BPSC अध्यक्ष के तौर पर उनके सामने परीक्षाओं का पारदर्शी संचालन, समय पर परिणाम जारी करना और अभ्यर्थियों के विश्वास को बनाए रखना सबसे प्रमुख प्राथमिकताएं होंगी।

TAGGED: 3 अफसर, BPSC, IAS, अध्यक्ष, छुट्टी, हरजोत कौर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

EOU, नाखुश, दारोगा, बहाली, जांच, BPSSC, जवाब
दारोगा बहाली की जांच में BPSSC के जवाब से EOU नाखुश, मांगी और जानकारियां
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज शिक्षा
पंचायत, चुनाव, EBC, आरक्षण, नए मानक
पंचायत चुनाव में EBC को कितना आरक्षण? नए फॉर्मूले पर तैयार हो रहा मानक
बिहारी समाज राजपाट
DGP, BPSC, अध्यक्ष, लंबी छुट्टी, प्रीता वर्मा, कार्यवाहक, पुलिस प्रमुख
DGP और BPSC अध्यक्ष गए लंबी छुट्टी पर, प्रीता वर्मा बनी कार्यवाहक पुलिस प्रमुख
अपराध देश-विदेश राजपाट
340 लीटर महुआ शराब बरामद, तीन बाइक जब्त, एक गिरफ्तार,एक विधि विरुद्ध नाबालिग को किया निरुद्ध
बिहारी समाज अपराध
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

EOU, नाखुश, दारोगा, बहाली, जांच, BPSSC, जवाब
दारोगा बहाली की जांच में BPSSC के जवाब से EOU नाखुश, मांगी और जानकारियां
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज शिक्षा
पंचायत, चुनाव, EBC, आरक्षण, नए मानक
पंचायत चुनाव में EBC को कितना आरक्षण? नए फॉर्मूले पर तैयार हो रहा मानक
बिहारी समाज राजपाट
DGP, BPSC, अध्यक्ष, लंबी छुट्टी, प्रीता वर्मा, कार्यवाहक, पुलिस प्रमुख
DGP और BPSC अध्यक्ष गए लंबी छुट्टी पर, प्रीता वर्मा बनी कार्यवाहक पुलिस प्रमुख
अपराध देश-विदेश राजपाट
340 लीटर महुआ शराब बरामद, तीन बाइक जब्त, एक गिरफ्तार,एक विधि विरुद्ध नाबालिग को किया निरुद्ध
बिहारी समाज अपराध
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
EOU, नाखुश, दारोगा, बहाली, जांच, BPSSC, जवाब
अपराध

दारोगा बहाली की जांच में BPSSC के जवाब से EOU नाखुश, मांगी और जानकारियां

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने दारोगा भर्ती परीक्षा में हुई…

By Amit Dubey
पंचायत, चुनाव, EBC, आरक्षण, नए मानक
बिहारी समाज

पंचायत चुनाव में EBC को कितना आरक्षण? नए फॉर्मूले पर तैयार हो रहा मानक

बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण का फैसला अब राज्य स्तर पर…

By Amit Dubey
DGP, BPSC, अध्यक्ष, लंबी छुट्टी, प्रीता वर्मा, कार्यवाहक, पुलिस प्रमुख
अपराध

DGP और BPSC अध्यक्ष गए लंबी छुट्टी पर, प्रीता वर्मा बनी कार्यवाहक पुलिस प्रमुख

बिहार के डीजीपी और बीपीएसएससी के अध्यक्ष लंबी छुट्टी पर चले गए…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

340 लीटर महुआ शराब बरामद, तीन बाइक जब्त, एक गिरफ्तार,एक विधि विरुद्ध नाबालिग को किया निरुद्ध

नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापामारी…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?