By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

पंचायत सेवा संघ ने काली पट्टी बांधकर आंदोलन की की शुरुआत

Swatva
Last updated: September 14, 2026 5:10 pm
By Swatva 19 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : बिहार पंचायत सेवा संघ के आह्वान जिले के पंचायत राज पदाधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर सरकारी कार्यों का निष्पादन किया। संघ ने वर्षों से लंबित मांगों के समर्थन में 14 और 15 सितंबर को दो दिनों तक काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध का निर्णय लिया है। इसके बाद भी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने पर पूरे बिहार के पंचायत सेवा संवर्ग के पदाधिकारियों के सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी दी है।

- Advertisement -

पंचायत राज विभाग, बिहार सरकार के सचिव को भेजे गए संघ के पत्र में कहा गया है कि वर्ष 2010 में बिहार पंचायत सेवा संवर्ग के गठन के बाद से पदाधिकारी पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के लिए लगातार अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। संघ का कहना है कि समय के साथ विभागीय कार्य और जिम्मेदारियां लगातार बढ़ीं, लेकिन इसके अनुरूप संवर्ग को प्रशासनिक शक्तियां, संसाधन, सुविधाएं और सेवा संबंधी लाभ नहीं मिल सका।

संघ ने पत्र में विभागीय कार्यों में गैर-विभागीय हस्तक्षेप, कर्मियों पर स्पष्ट प्रशासनिक नियंत्रण नहीं होने, पदोन्नति और कैडर से जुड़ी विसंगतियों तथा वेतन संबंधी समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताया है। संघ के अनुसार इन समस्याओं को लेकर वर्षों से विभाग को पत्राचार, वार्ता और अनुरोध के माध्यम से अवगत कराया जाता रहा है, लेकिन अधिकांश मांगों पर अपेक्षित ठोस कार्रवाई नहीं हुई। संघ की प्रमुख मांगों में प्रखंड स्तरीय विभागीय पदाधिकारी के पद को राजपत्रित घोषित कर वित्तीय और प्रशासनिक शक्तियां देने की मांग शामिल है।

इसके साथ ही प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को पंचायत समिति के कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में नामित करने, वेतन विसंगतियां दूर करने, कैडर का पुनर्गठन करने और लंबित प्रोन्नति मामलों का शीघ्र निष्पादन करने की मांग की है। संघ ने ACEO/ADPRO पदों से संबंधित विभागीय पत्रों को धरातल पर लागू कराने के साथ ADPRO को कार्यालय, वाहन और पंचायत निरीक्षण की सुविधा देने की मांग रखी है। विभागीय पदाधिकारियों को कार्यों के निर्वहन के लिए पर्याप्त प्रशासनिक एवं कार्यात्मक स्वतंत्रता तथा विभागीय कर्मियों पर एकल प्रशासनिक नियंत्रण देने की मांग की गई है।

- Advertisement -

इसके अलावा प्रत्येक प्रखंड पंचायत राज कार्यालय में एक उच्च वर्गीय लिपिक, एक निम्न वर्गीय लिपिक और एक अनुसेवक की पदस्थापना तथा अलग से कार्यालय व्यय की व्यवस्था करने की मांग भी पत्र में की गई है। संघ ने कहा है कि सरकार और विभाग यदि वार्ता के माध्यम से मांगों के समाधान की दिशा में ठोस पहल करते हैं तो सामूहिक अवकाश सहित प्रस्तावित अन्य कार्यक्रमों को स्थगित करने पर विचार किया जाएगा। सोमवार को काली पट्टी बांधकर कार्य करना इसी चरणबद्ध आंदोलन का हिस्सा रहा।

भईया जी की रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, पंचायत सेवा संघ
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

खेल मैदान बचाने सड़क पर उतरीं कस्तूरबा विद्यालय की छात्राएं, निर्माण शुरू होते ही भड़की, जमकर की नारेबाजी
बिहारी समाज
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सास हिरासत में
बिहारी समाज
कपड़े की दुकान में लगी आग लाखों रुपये का सामान जल कर ख़ाक
बिहारी समाज
खेतों में काम करने वाले बैलों और भैंसों को मिलता है एक दिन का अवकाश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

खेल मैदान बचाने सड़क पर उतरीं कस्तूरबा विद्यालय की छात्राएं, निर्माण शुरू होते ही भड़की, जमकर की नारेबाजी
बिहारी समाज
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सास हिरासत में
बिहारी समाज
कपड़े की दुकान में लगी आग लाखों रुपये का सामान जल कर ख़ाक
बिहारी समाज
खेतों में काम करने वाले बैलों और भैंसों को मिलता है एक दिन का अवकाश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

खेल मैदान बचाने सड़क पर उतरीं कस्तूरबा विद्यालय की छात्राएं, निर्माण शुरू होते ही भड़की, जमकर की नारेबाजी

नवादा : जिस मैदान में छात्राएं रोज सुबह-शाम खेलती हैं, उसी जगह…

By Swatva

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सास हिरासत में

नवादा : जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र की सरौनी पंचायत प्रभानगर गांव…

By Swatva

कपड़े की दुकान में लगी आग लाखों रुपये का सामान जल कर ख़ाक

नवादा : नगर के अति व्यस्त कलाली रोड के अमन रेडीमेड कपड़ा…

By Swatva
बिहारी समाज

खेतों में काम करने वाले बैलों और भैंसों को मिलता है एक दिन का अवकाश

नवादा : जिले के रोह व अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?