By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

पटना के थाने में युवक की मौत, पुलिस ने 50 हजार मांगा…नहीं दिया तो हत्या, पत्नी का आरोप

Amit Dubey
Last updated: September 14, 2026 11:51 am
By Amit Dubey 3 Views
Share
4 Min Read
युवक, ​पटना, थाना, मौत, पत्नी, पुलिस, 50 हजार, आरोप
SHARE

राजधानी पटना के पालीगंज स्थित सिगोड़ी थाना परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मामले में पूछताछ के लिए लाए गए 30 वर्षीय युवक अजय मांझी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक थाना परिसर स्थित चौकीदार कक्ष में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों के बीच अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक अजय मांझाी की पत्नी काजू देवी ने पुलिस पर उसके पति को प्रताड़ित करने और उससे 50 हजार रुपए डिमांड करने का आरोप लगाया है। पत्नी का कहना है कि उसके पति ने पुलिस हिरासत से देर रात फोन कर बताया था कि पुलिस 50 हजार रुपये मांग रही है। रुपये देने पर ही उसे रिहा किया जाएगा। पत्नी ने उसके पास पति के साथ हुई बातचीत की फोन रिकॉर्डिग होने का भी दावा किया है।

Contents
पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे50 हजार मांगने और पिटाई का आरोप
- Advertisement -

पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे

इधर थाने में युवक की मौत की सूचना मिलते ही सिटी एसपी वेस्ट, पालीगंज एसडीपीओ और पालीगंज एसडीएम सिगोड़ी थाना पहुंचे। अधिकारियों ने थाना परिसर और घटनास्थल का जायजा लिया। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। अजय मांझी गया जिले के चाकंद थाना क्षेत्र का निवासी था। उसके साथ महकार थाना क्षेत्र के बिजोपुर निवासी रंजन कुमार और जहानाबाद के इब्राहिमपुर निवासी विष्णुदयाल को पुलिस गश्त के दौरान पकड़कर थाने लाई थी। एसपी वेस्ट ने बताया कि तीनों को कांड संख्या 173/26 में पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। थाने में तीनेां को एक कमरे में रखा गया था। उसी कमरे में एनबीडब्ल्यू के मामले में गिरफ्तार कुछ अन्य आरोपित भी थे। निगरानी की जिम्मेदारी चौकीदार को दी गई थी। तड़के चार बजे अजय मांझी उस कमरे में फंदे से झूलता हुआ पाया गया।

50 हजार मांगने और पिटाई का आरोप

जानकारी के अनुसार बीती शम अजय मांझी एक ठेकेदार अजय यादव की स्कार्पियो पहुंचाने के लिए रंजन और विष्णुदयाल के साथ जा रहा था। रास्ते में स्कार्पियो की एक बाइक से टक्कर हुई। बाइक सवार ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को वाहन समेत सिगोड़ी थाना ले गई। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि तीनों चिकसी की ओर से स्कार्पियो से आ रहे थे। गश्ती कर रही पुलिस की जिप्सी को देखकर उन्होंने वाहन भगाया। पुलिस ने पीछा कर पालीगंज बाजार में तीनों को पकड़ा और पूछताछ के लिए थाने लाई। पुलिस के अनुसार चिकसी के ईंट-भट्ठा संचालक श्याम कुमार और शरद कुमार ने अजय पर बकाया राशि नहीं देने को लेकर आवेदन दिया था। इसी मामले में तीनों को पूछताछ के लिए लाया गया था।

उधर मृतक की पत्नी काजू देवी का आरोप है कि अजय ने देर रात फोन कर बताया था कि पुलिस 50 हजार रुपये मांग रही है। रुपये देने पर गाड़ी और तीनों को छोड़ने की बात कही जा रही थी। रात में इतनी बड़ी रकम का इंतजाम नहीं हो पाने के कारण उसने सुबह पैसे की व्यवस्था करने की बात सोची थी। काजू देवी के अनुसार, अजय ने पुलिस द्वारा पिटाई किए जाने की बात भी फोन पर बताई थी। उनका आरोप है कि पूछताछ के दौरान पिटाई से अजय की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -
TAGGED: 50 हजार, आरोप, थाना, पटना, पत्नी, पुलिस, मौत, युवक
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

पंचायत सेवा संघ ने काली पट्टी बांधकर आंदोलन की की शुरुआत
बिहारी समाज
खेल मैदान बचाने सड़क पर उतरीं कस्तूरबा विद्यालय की छात्राएं, निर्माण शुरू होते ही भड़की, जमकर की नारेबाजी
बिहारी समाज
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सास हिरासत में
बिहारी समाज
कपड़े की दुकान में लगी आग लाखों रुपये का सामान जल कर ख़ाक
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

पंचायत सेवा संघ ने काली पट्टी बांधकर आंदोलन की की शुरुआत
बिहारी समाज
खेल मैदान बचाने सड़क पर उतरीं कस्तूरबा विद्यालय की छात्राएं, निर्माण शुरू होते ही भड़की, जमकर की नारेबाजी
बिहारी समाज
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सास हिरासत में
बिहारी समाज
कपड़े की दुकान में लगी आग लाखों रुपये का सामान जल कर ख़ाक
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

पंचायत सेवा संघ ने काली पट्टी बांधकर आंदोलन की की शुरुआत

नवादा : बिहार पंचायत सेवा संघ के आह्वान जिले के पंचायत राज…

By Swatva

खेल मैदान बचाने सड़क पर उतरीं कस्तूरबा विद्यालय की छात्राएं, निर्माण शुरू होते ही भड़की, जमकर की नारेबाजी

नवादा : जिस मैदान में छात्राएं रोज सुबह-शाम खेलती हैं, उसी जगह…

By Swatva

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सास हिरासत में

नवादा : जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र की सरौनी पंचायत प्रभानगर गांव…

By Swatva

कपड़े की दुकान में लगी आग लाखों रुपये का सामान जल कर ख़ाक

नवादा : नगर के अति व्यस्त कलाली रोड के अमन रेडीमेड कपड़ा…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?