By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़

नीतीश ने रगड़-रगड़ कर अपना चेहरा चमकाया, फिर भी बिहारियों को नहीं दिला सके हक़ : लालू यादव

Swatva
Last updated: September 8, 2026 5:23 pm
By Swatva 1 View
Share
4 Min Read
IRCTC, घोटाला, लालू, झटका, आरोप तय, टला, 10 सितंबर, अगली डेट
SHARE

Patna : बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच केंद्र और बिहार सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि, हम भीख नहीं मांग रहे हैं, क्रेडिट के अनुरूप बिहार को पैसा दो। लालू यादव ने राज्य में बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान की जरूरत पर जोर देते हुए सरकारों से ठोस कदम उठाने की मांग की। बिहार की आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का खजाना खाली है, राजकोषीय तनाव चरम पर है। इसी कारण से केंद्र को बिहार को उसकी जरूरत और आर्थिक योगदान के अनुरूप सहायता देने चाहिए।

- Advertisement -

दरअसल, सोशल मीडिया एक्स पर पुराना वीडियो शेयर करते हुए आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने लिखा कि एक दशक बाद आई भीषण बाढ़ में जब बिहार सरकार का खजाना खाली है, राजकोषीय तनाव चरम पर है तब मुझे मेरा सड़क से सदन तक का संघर्ष याद आ रहा है। उन्होंने लिखा कि पक्ष-विपक्ष में रहकर मैंने बिहार और बिहारियों के हक के लिए लड़ा। अटल जी की कैबिनेट में एक दर्जन कैबिनेट मंत्री बिहार से थे लेकिन राज्य में मेरी सरकार थी इसी कारण से इनलोगों ने बिहार को उसके हिस्से का बजट कभी नहीं दिया, कुछ नहीं दिया और ना ही देने दिया। ये लोग पंचवर्षीय योजना तक में रोक लगा देते थे कि बिहार को पैसा ना मिले।

आगे उन्होंने कहा कि 𝟐𝟎𝟎𝟒 में जब हम राजद के 𝟐𝟒 सांसदों के साथ रुआब के साथ 𝐔𝐏𝐀-𝟏 में रेल मंत्री बने तो बिहार को उन पाँच वर्षों (𝟐𝟎𝟎𝟒-𝟎𝟗) में अपने प्रभाव और राजनीतिक ताक़त के बल पर 𝟏 लाख 𝟒𝟒 हज़ार करोड़ रुपए की भारी भरकम राशि तत्कालीन प्रधानमंत्री सरदार मनमोहन सिंह जी और श्रीमती सोनिया गांधी जी से विकास कार्यों के लिए दिलाई। हमने जो कहा उन्होंने किया।

वहीँ, नीतीश कुमार पर तीखा हमला करते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि हमारे उसी पैकेज की धनराशि से 𝟐𝟎𝟎𝟓 से नीतीश ने रगड़-रगड़ कर अपना चेहरा चमकाया। अटल जी के मंत्रिमंडल में रहते नीतीश समेत बिहार से एक दर्जन कैबिनेट मंत्रियों ने हमें बदनाम और विफल करने के लिए केंद्र से कभी कोई सहायता नहीं दिलाई लेकिन हम तो सकारात्मक दृष्टिकोण से बिहार हित में सदैव राजनीति करते रहे और बिहार को बहुत फंड दिलाया तो 𝐁𝐉𝐏 के दुलारे नीतीश जैसों ने व्यक्तिगत स्वार्थ में हमेशा बिहार को दंड दिलाया। एनडीए से 𝟑𝟎 सांसदों के बावजूद आज दिल्ली में बिहार की सुनने वाला कोई नहीं?

- Advertisement -

नेपाल से आने वाली बाढ़ और उसके स्थायी समाधान के लिए हमेशा प्रयासरत रहा। लालू सत्ता के लिए अपना चरित्र, चेहरा, चाल और विचार नहीं बदलता। संसद का वीडियो है ध्यान से सुनिए, 𝟐𝟎𝟏𝟏 का है तब केंद्र में 𝐔𝐏𝐀-𝟐 की सरकार थी, बिहार में नीतीश-बीजेपी की सरकार थी लेकिन लालू दिल्ली में बिहार के लिए 𝐔𝐏𝐀 से भी लड़ता था। अब दिल्ली में 𝐍𝐃𝐀 -𝟑 है, बिहार में 𝐍𝐃𝐀-𝟓 है लेकिन निकम्मे, नकारे और नौसिखिए लोग बहाने बनाने से बाज नहीं आते।

TAGGED: लालू यादव
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

तुलसी के अनुयायी : हार्वर्ड में अमेरिकी विद्वान प्रोफेसर डायना को सम्मानित करते स्वामी केशवानंद जी व मोरारी बापू।
हार्वर्ड के विद्वानों ने सुनी रामकथा : केशवानंद
बिहारी समाज
हिंदी पखवाड़े पर लेडी इरविन महाविद्यालय में लेखन प्रतियोगिता
शिक्षा
समकालीन अभियान में शराबी समेत छह गिरफ्तार
बिहारी समाज
सस्ते दर पर लोन दिलाने के नाम पर साइबर ठगी में एक गिरफ्तार
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

तुलसी के अनुयायी : हार्वर्ड में अमेरिकी विद्वान प्रोफेसर डायना को सम्मानित करते स्वामी केशवानंद जी व मोरारी बापू।
हार्वर्ड के विद्वानों ने सुनी रामकथा : केशवानंद
बिहारी समाज
हिंदी पखवाड़े पर लेडी इरविन महाविद्यालय में लेखन प्रतियोगिता
शिक्षा
समकालीन अभियान में शराबी समेत छह गिरफ्तार
बिहारी समाज
सस्ते दर पर लोन दिलाने के नाम पर साइबर ठगी में एक गिरफ्तार
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

कौन चला रहा थाना? पूछा जाने लगा सवाल

नवादा : जिले में एक ऐसा थाना है जिसे थानेदार नहीं बल्कि…

By Swatva
फरक्का बराज, बिहार, गाद, मुसीबत, विजय चौधरी
देश-विदेश

फरक्का बराज के कारण बिहार में गाद बनी बड़ी मुसीबत…विजय चौधरी ने की एकजुट होने की अपील

फरक्का बराज के कारण गंगा नदी में बढ़ती गाद की समस्या बिहार…

By Amit Dubey
NIA, छापेमारी, पटना, मोतिहारी, हवाला, कारोबारी, दबोचा, 20 लाख, बरामद
अपराध

पटना में NIA ने मोतिहारी के हवाला कारोबारी को दबोचा, 20 लाख कैश बरामद

पटना में बीती रात NIA ने खुफिया सूचना के बाद रेड मारकर…

By Amit Dubey
IRCTC, घोटाला, लालू, झटका, आरोप तय, टला, 10 सितंबर, अगली डेट
अपराध

IRCTC केस में लालू फैमिली को फिर झटका, 10 सितंबर तक टला आरोप तय करने पर फैसला

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने IRCTC होटल घोटाले से जुड़े मनी…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?