By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

बक्सर के सरकारी स्कूल में शिक्षक बने हैवान, 12 बच्चियों का रेप कर बनाया वीडियो

Amit Dubey
Last updated: September 3, 2026 11:51 am
By Amit Dubey 6 Views
Share
3 Min Read
रेप, स्कूल, 2 शिक्षक, बक्सर, 12 बच्चियां, वीडियो, वायरल
SHARE

बक्सर से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जिसमें एक सरकारी स्कूल के दो शिक्षकों ने 12 बच्चियों का यौन शोषण कर रेप किया और इसका अश्लील वीडियो भी बनाया। मामला डुमरांव प्रखंड का है जहां एक सरकारी मीडिल स्कूल में दो शिक्षकों पर 12 बच्चियों से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है। रेप का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने दोनों शिक्षकों की जमकर पिटाई कर दी। शिक्षा विभाग ने दोनों शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया, वहीं पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। मध्य विद्यालय के दोनों आरोपी शिक्षक फिलहाल फरार हैं। आरोपी शिक्षकों ने न सिर्फ छात्राओं को हवस का शिकार बनाया, बल्कि छात्राओं को लगातार अपने चंगुल में फंसाए रखने और उन्हें ब्लैकमेल करने की नीयत से उनका अश्लील वीडियो भी बना लिया था।

Contents
अश्लील वीडियो वायरल होने पर खुलासादोनों आरोपी शिक्षक सस्पेंड, छापेमारी
- Advertisement -

अश्लील वीडियो वायरल होने पर खुलासा

जानकारी के अनुशर शिक्षकों की यह शर्मनाक हैवानियत पिछले कई दिनों से चल रही थी। तीन दिन पहले जब शिक्षकों द्वारा बनाया गया अश्लील वीडियो इंटरनेट और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आशंका है कि इन शिक्षकों के किसी करीबी और जानने वाले ने ही इसे वायरल किया। इसके बाद पीड़ित बच्चियों के परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी हो गई और वे आक्रोशित हो उठे। बताया जाता है कि वीडियो सामने आते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर दोनों आरोपी शिक्षकों को घेर लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी।

दोनों आरोपी शिक्षक सस्पेंड, छापेमारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी तुरंत मौके पर पहुंचे। शिक्षा विभाग ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया और थाने में शिकायत दर्ज कराकर जांच शुरू कराई। बीती देर रात तक बड़ी संख्या में ग्रामीण कृष्ण ब्रह्म थाने के बाहर जमा रहे ओर आरोपी शिक्षकों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने बताया कि परिजनों और ग्रामीणों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है और छापेमारी चल रही है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह—जगह दबिश दी जा रही है। बक्सर एसपी शुभम आर्या ने घटना को बेहद गंभीर बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

TAGGED: 12 बच्चियां, 2 शिक्षक, बक्सर, रेप, वायरल, वीडियो, स्कूल, हैवान
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

एचआईवी/एड्स से बचाव एवं नियंत्रण को ले डीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
बिहारी समाज
फरक्का, जलसंधि, जयशंकर, बिहार, आश्वासन, संजय झा
फरक्का समझौते पर बिहार को विदेश मंत्री का बड़ा भरोसा, जानें संजय झा को पत्र में क्या कहा?
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
कक्षा से आकाशवाणी तक: PWC जनसंचार की छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण
शिक्षा
हिंदी पखवाड़ा पर अतिथि बोले: “किराए का घर कितना भी अच्छा हो, अपना घर नहीं होता।”
देश-विदेश शिक्षा
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

एचआईवी/एड्स से बचाव एवं नियंत्रण को ले डीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
बिहारी समाज
फरक्का, जलसंधि, जयशंकर, बिहार, आश्वासन, संजय झा
फरक्का समझौते पर बिहार को विदेश मंत्री का बड़ा भरोसा, जानें संजय झा को पत्र में क्या कहा?
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
कक्षा से आकाशवाणी तक: PWC जनसंचार की छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण
शिक्षा
हिंदी पखवाड़ा पर अतिथि बोले: “किराए का घर कितना भी अच्छा हो, अपना घर नहीं होता।”
देश-विदेश शिक्षा
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

एचआईवी/एड्स से बचाव एवं नियंत्रण को ले डीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

नवादा : जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में…

By Swatva
फरक्का, जलसंधि, जयशंकर, बिहार, आश्वासन, संजय झा
देश-विदेश

फरक्का समझौते पर बिहार को विदेश मंत्री का बड़ा भरोसा, जानें संजय झा को पत्र में क्या कहा?

भारत-बांग्लादेश फरक्का जल संधि को लेकर हमारे विदेश मंत्री ने कहा है…

By Amit Dubey
शिक्षा

कक्षा से आकाशवाणी तक: PWC जनसंचार की छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण

पटना: पटना वीमेंस कॉलेज के मास कम्युनिकेशन, सेमेस्टर III की छात्राओं के…

By Swatva Desk
देश-विदेश

हिंदी पखवाड़ा पर अतिथि बोले: “किराए का घर कितना भी अच्छा हो, अपना घर नहीं होता।”

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी इर्विन महाविद्यालय में दिनांक मंगलवार को…

By Swatva Desk
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?