नवादा : जिले के हिसुआ पांचू मुहल्ले में हुई गोलीबारी में युवक की मौत मामले में नया मोड़ आया है। गोलीबारी की घटना में दूसरे पक्ष के भी दो युवकों को लगी गोली लगी है। एक को सीने एवं दूसरे को हाथ में गोली लगी है। दोनों का निजी अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में इलाज जारी है। घायल युवक का पहचान बगोदर निवासी विजय सिंह का पुत्र चंदन कुमार एवं भदसेनी गांव निवासी नवलकिशोर सिंह के पुत्र अखिलेश कुमार के रूप में हुई है।
चंदन को सीने में गोली लगी है,डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है,हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। जबकि दूसरा युवक अखिलेश सिंह खतरे से बाहर बताया गया है। घायल युवकों ने बताया कॉलेज में विवाद होने के बाद प्रणय के घर समझाने गए थे जिसके बाद दोनो पक्ष आज आपस में भिड़ गये। आधिकारिक बयान आना शेष है।
भईया जी की रिपोर्ट