By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

मंत्री संजय सिंह ने तेज प्रताप को भेजा 50 करोड़ का नोटिस, किन तीन महिलाओं का किया जिक्र?

Amit Dubey
Last updated: August 31, 2026 1:29 pm
By Amit Dubey 4 Views
Share
3 Min Read
मंत्री, नोटिस, संजय सिंह, तेज प्रताप, मानहानी, 50 करोड़, तीन महिलाएं, जिक्र
SHARE

बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री और महुआ से विधायक संजय सिंह ने तेज प्रताप यादव को 50 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया कि तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर मंत्री के खिलाफ झूठे, भ्रामक और मानहानि कारक आरोप लगाए। कहा गया कि 29 अगस्त को तेज प्रताप के सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट साझा की गई थी, जिसमें दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में एक महिला से दुर्व्यवहार और कथित लेनदेन की बात कही गई थी। अब इसी पर पलटवार करते हुए मंत्री ने न सिर्फ तेज प्रताप को नोटिस भेजा, बल्कि तीन महिलाओं का जिक्र कर तंज कसा कि दूसरों पर आरोप लगाने से पहले वे अपना दामन झांक लें। कहीं खुद उनके ही दामन पर एक नहीं तीन—तीन दाग तो नहीं हैं।

- Advertisement -

क्या था होटल कांड का आरोप?

पूरा मामला 29 अगस्त को की गई तेज प्रताप यादव की एक सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ। तेज प्रताप यादव ने अपने X हैंडल पर पोस्ट कर आरोप लगाया था कि महुआ के विधायक और बिहार सरकार में मंत्री संजय सिंह ने दिल्ली के एक आलीशान होटल में एक महिला कर्मचारी के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और शोषण का प्रयास किया। होटल स्टाफ के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ और बाद में करीब 25 लाख रुपये के लेन-देन कर मामले को रफा-दफा किया गया। तेज प्रताप ने पोस्ट में इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी की। तेज प्रताप यादव के इन आरोपों से नाराज होकर मंत्री संजय सिंह ने 30 अगस्त को उन्हें कानूनी नोटिस भेज दिया।

मंत्री के नोटिस में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह झूठे, बेबुनियाद, मॉर्फ्ड तस्वीर के साथ पूरी तरह दुर्भावनापूर्ण हैं। इससे मंत्री की सार्वजनिक छवि, प्रतिष्ठा और मानसिक शांति को ठेस पहुंचाने के लिए मांग की गई है कि तेज प्रताप 48 घंटे के भीतर आपत्तिजनक पोस्ट हटाएं और सार्वजनिक माफी मांगें। ऐसा न करने पर मानहानि का केस और 50 करोड़ रुपये हर्जाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही मंत्री संजय सिंह ने नोटिस में तेज प्रताप के निजी जीवन से जुड़े तीन नामों का भी जिक्र करते हुए कहा है कि दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने दामन के दाग देख लेने चाहिए। विदित हो कि तेज प्रताप की जिंदगी में उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय, अनुष्का यादव और निशु सिन्हा को लेकर मीडिया और सोशल मीडिरूा पर काफी कुछ लिखा जा चुका है।

TAGGED: 50 करोड़, जिक्र, तीन महिलाएं, तेज प्रताप, नोटिस, मंत्री, मानहानी, संजय सिंह
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

टाइगर श्रॉफ, हमला, ऋतिक, बेगूसराय, मुंबई, बाइक, रैपिडो राइडर, रेकी
टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले मुंबई में खरीदी बाइक, रैपिडो राइडर बन बेगूसराय के ऋतिक ने की रेकी
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज मनोरंजन
MLC, चुनाव, RJD, उम्मीदवार, पटना, छापा, तेजस्वी, भड़के
MLC चुनाव से ठीक पहले RJD उम्मीदवार के घर छापा, तेजस्वी भड़के
चुनाव देश-विदेश राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
गया, दारोगा, बेटा, हत्या, एनकाउंटर, दो आरोपी, दबोचा
गया में दारोगा के बेटे की हत्या करने वालों का एनकाउंटर, दो को पुलिस ने दबोचा
अपराध बिहारी समाज
MLC, चुनाव, वोटिंग, शिक्षक सीट, तेज मतदान, स्नातक, स्लो वोटिंग, नीतीश, अनंत, नीरज
MLC चुनाव की शिक्षक सीटों पर तेज तो स्नातक पर स्लो वोटिंग, नीतीश ने लिया फीडबैक
चुनाव देश-विदेश राजनीति राजपाट
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
टाइगर श्रॉफ, हमला, ऋतिक, बेगूसराय, मुंबई, बाइक, रैपिडो राइडर, रेकी
अपराध

टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले मुंबई में खरीदी बाइक, रैपिडो राइडर बन बेगूसराय के ऋतिक ने की रेकी

मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला मामले में हर रोज नए…

By Amit Dubey
MLC, चुनाव, RJD, उम्मीदवार, पटना, छापा, तेजस्वी, भड़के
चुनाव

MLC चुनाव से ठीक पहले RJD उम्मीदवार के घर छापा, तेजस्वी भड़के

बिहार विधान परिषद की आठ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों पर आज…

By Amit Dubey
MLC, चुनाव, वोटिंग, शिक्षक सीट, तेज मतदान, स्नातक, स्लो वोटिंग, नीतीश, अनंत, नीरज
चुनाव

MLC चुनाव की शिक्षक सीटों पर तेज तो स्नातक पर स्लो वोटिंग, नीतीश ने लिया फीडबैक

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए आज शुक्रवार सुबह…

By Amit Dubey
MLC, चुनाव, 8 सीट, वोटिंग, कल
चुनाव

आठ सीटों पर MLC चुनाव के लिए वोटिंग कल, जानिए एक-एक सीट का फाइट

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर कल वोट पड़ेंगे। MLC…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?