गोपालगंज के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सवनही गोपाल गांव में एक सेफ्टी टैंक की सटरिंग खोलने के दौरान जहरीली गैस में दम घुटने से चार मजदूरों की मौत की खबर है। बताया जाता है कि सटरिंग खोलने के दौरान एक मजदूर सेफ्टी टैंक के अंदर फंस गया। उसे बचाने के लिए एक-एक कर तीन और मजदूर अंदर चले गए। वहां दम घुटने से चारों मजदूरों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सभी शवों को बाहर निकाला। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। गोपालगंज के जिलाधिकारी ने इस घटना की जांच के आदेश हुए सदर एसडीएम के नेतृत्व में एक जांच टीम गठित की है।

टैंक में फंसे एक मजदूर को बचाने में तीन और मरे
बताया जा रहा है कि सेफ्टिक टैंक में सटरिंग खोलने के दौरान एक मजदूर अंदर फंस गया। उसे बचाने के प्रयास में तीन अन्य मजदूर भी टैंक के अंदर चले गए और जहरीली गैस की जद में आने और दम घुटने से चारों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों की निगरानी में सभी शवों को बाहर निकाल लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतकों की पहचान बंटी बैठा उर्फ राकेश, जावेद आलम उर्फ टीपू, उमेश यादव और शबे आलम के रूप में हुई है। हादसे के कारणों और सुरक्षा मानकों की जांच के लिए टीम गठित की गई है। माना जा रहा कि सेफ्टिक टैंक, सीवर और दूसरे बंद स्थानों में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है और जहरीली गैस जमा हो सकती है। ऐसे स्थानों में किसी व्यक्ति के बेहोश होने पर उसे बचाने के लिए बिना सुरक्षा उपकरण अंदर जाना दूसरे लोगों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है। आशंका है कि इस हादसे के दौरान भी ऐसा ही कुछ हुआ हो।
