By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

छोटे शहर से जापान तक का सफर, जिले की आरती कुमारी का भारतीय महिला रग्बी टीम में चयन, एशियन गेम्स में दिखाएंगी

Swatva
Last updated: August 28, 2026 11:38 am
By Swatva 5 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : जिले की खेल प्रतिभाओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर राज्य का गौरव बढ़ाया है। जापान के आइची-नागोया में आयोजित होने वाले 20वें एशियन गेम्स (20th Asian Games 2026) के लिए भारतीय महिला रग्बी टीम (Indian Women Rugby Team) में बिहार की दो होनहार बेटियों का चयन किया गया है। इनमें जिले के वारिसलीगंज की आरती कुमारी और मुजफ्फरपुर की गुड़िया कुमारी शामिल हैं।

- Advertisement -

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक सूची में दोनों खिलाड़ियों के नाम शामिल होने के बाद से बिहार के खेल प्रेमियों और दोनों जिलों में जबर्दस्त उत्साह और खुशी का माहौल है।रग्बी के तकनीकी पदाधिकारी संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि आरती कुमारी जिले के वारिसलीगंज स्थित पटेल नगर की रहने वाली हैं। एक अत्यंत साधारण परिवार से आने के बावजूद आरती ने सीमित संसाधनों के बीच कभी हौसला नहीं खोया। लगातार कड़े अभ्यास, अनुशासन और मजबूत इच्छाशक्ति के बल पर उन्होंने रग्बी में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।

खेल कोटे के तहत आरती का चयन बिहार पुलिस में दारोगा (SI) के पद पर हुआ था और अब एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करना उनके खेल जीवन का सबसे बड़ा मील का पत्थर बन गया है। जिले के खेल इतिहास में एशियन गेम्स तक पहुंचने वाली आरती पहली खिलाड़ी बनी हैं।

रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन नवादा के सचिव विक्रम कुमार ने बताया कि आरती कुमारी का चयन भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) विश्वविद्यालय में आयोजित विशेष राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। आरती इससे पहले भी कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में अपनी आक्रामक खेल शैली और प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। उनकी यह सफलता बिहार के ग्रामीण और छोटे शहरों के नवोदित खिलाड़ियों के लिए एक मजबूत प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

- Advertisement -

आरती और गुड़िया के भारतीय टीम में शामिल होने पर बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्र शंकरण, बिहार राज्य रग्बी एसोसिएशन के महासचिव पंकज कुमार ज्योति, नवादा रग्बी संगठन के महासचिव ए.के. गुरु, कीर्ति डिफेंस अकादमी के कोच कीर्ति रंजन और खेलो इंडिया मिनी सेंटर के कोच मनजीत कुमार ने खुशी जताई है।

इसके अलावा चंदन कुमार, जूही कुमारी, रंजीत कुमार, सुनील कुमार, गुलशन बाबू, काजल और रितु सहित तमाम खिलाड़ियों व खेल संघों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए एशियन गेम्स में देश के लिए पदक जीतने की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा nawada, नवादा खबर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

मौसम, रक्षाबंधन, बिहार, झमाझम, बारिश, पटना, 20 जिले, ऑरेंज अलर्ट
रक्षाबंधन के दिन बिहार में झमाझम बारिश, पटना समेत 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
देश-विदेश बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
वैशाली, स्वर्ण, व्यवसायी, हत्या, बैग, लूट
वैशाली में स्वर्ण व्यवसायी की हत्या, बैग लूटकर हुए फरार
अपराध बिहारी समाज
तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, पांच एंड्रॉयड फोन व नकदी बरामद
बिहारी समाज
बुजुर्ग महिला की हत्या-लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, जेवर दुकानदार समेत तीन गिरफ्तार
अपराध बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

मौसम, रक्षाबंधन, बिहार, झमाझम, बारिश, पटना, 20 जिले, ऑरेंज अलर्ट
रक्षाबंधन के दिन बिहार में झमाझम बारिश, पटना समेत 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
देश-विदेश बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
वैशाली, स्वर्ण, व्यवसायी, हत्या, बैग, लूट
वैशाली में स्वर्ण व्यवसायी की हत्या, बैग लूटकर हुए फरार
अपराध बिहारी समाज
तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, पांच एंड्रॉयड फोन व नकदी बरामद
बिहारी समाज
बुजुर्ग महिला की हत्या-लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, जेवर दुकानदार समेत तीन गिरफ्तार
अपराध बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मौसम, रक्षाबंधन, बिहार, झमाझम, बारिश, पटना, 20 जिले, ऑरेंज अलर्ट
देश-विदेश

रक्षाबंधन के दिन बिहार में झमाझम बारिश, पटना समेत 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

बिहार में आज शुक्रवार रक्षाबंधन के दिन सभी जिलों में अच्छी बारिश…

By Amit Dubey
वैशाली, स्वर्ण, व्यवसायी, हत्या, बैग, लूट
अपराध

वैशाली में स्वर्ण व्यवसायी की हत्या, बैग लूटकर हुए फरार

वैशाली में जंदाहा के निकट तिसीऔता थाना क्षेत्र में बीती रात बेखौफ…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, पांच एंड्रॉयड फोन व नकदी बरामद

नवादा : जिले में साइबर पुलिस और वारिसलीगंज पुलिस की लगातार कार्रवाई के…

By Swatva
अपराध

बुजुर्ग महिला की हत्या-लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, जेवर दुकानदार समेत तीन गिरफ्तार

नवादा : जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के नारदिडीह गांव में 14-15 अगस्त…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?