By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

नगर में 180 CCTV कैमरे लगने के बाद भी निगरानी शुरू नहीं, बिजली के अभाव में बंद पड़ी हाईटेक व्यवस्था

Swatva
Last updated: August 21, 2026 3:11 pm
By Swatva 14 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : नगर की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को हाईटेक बनाने के लिए लगाए गए 180 सीसीटीवी कैमरे लचर व्यवस्था की सुस्ती के शिकार हैं। शहर के करीब 180 प्रमुख स्थानों पर कैमरे लगाए जा चुके हैं, लेकिन बिजली की व्यवस्था शुरू नहीं होने के कारण इनका संचालन अब तक नहीं हो सका है। ऐसे में अपराध और यातायात पर पैनी नजर रखने की पूरी कवायद फिलहाल कागजों तक सिमटी नजर आ रही है।

- Advertisement -

शहर में अपराध नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्रशासन ने 180 सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना तैयार की थी। कैमरे लगाने की जिम्मेदारी बेल्ट्रॉन कंपनी को दी गई है। लगभग सभी निर्धारित स्थानों पर कैमरे लगाए जा चुके हैं। योजना के अनुसार अप्रैल 2026 में ही कैमरों का संचालन शुरू होना था. इसके लिए जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने बैठक कर संबंधित अधिकारियों को काम जल्द पूरा करने का निर्देश दिया था बावजूद अगस्त का महीना समाप्त होने को है, लेकिन कैमरे अब भी चालू होने का इंतजार कर रहे हैं।

सीसीटीवी कैमरों के संचालन के लिए शहर में अलग से करीब 45 बिजली मीटर लगाए गए हैं, लेकिन इन मीटरों का समय पर रिचार्ज नहीं होने के कारण बिजली आपूर्ति बंद हो गई। नतीजा यह हुआ कि कैमरे लगने के बावजूद उनकी निगरानी व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी। शहर में निगरानी के लिए कैमरे तो तैयार हैं, लेकिन उन्हें संचालित करने के लिए जरूरी बिजली व्यवस्था ही उपलब्ध नहीं है।

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के लिए यातायात थाने में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यातायात थाना प्रभारी विद्याशंकर कुमार ने बताया कि बिजली मीटर के रिचार्ज की जिम्मेदारी नगर परिषद को सौंपी गई है। मीटर रिचार्ज होते ही सभी कैमरों का संचालन शुरू हो जाएगा।

- Advertisement -

मामले में नगर परिषद के एई राजेश रंजन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं मिली है। इससे संबंधित विभागों के बीच समन्वय पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जब कैमरों के संचालन के लिए बिजली व्यवस्था जरूरी है, तो इसके लिए जिम्मेदार विभागों के बीच समुचित समन्वय क्यों नहीं हो सका, यह सवाल भी उठ रहा है?

मामले को लेकर सदर एसडीओ अमित अनुराग ने कहा कि नगर परिषद से बात कर जल्द ही सीसीटीवी कैमरों को चालू कराया जाएगा। अब देखना है कि अधिकारियों के आश्वासन के बाद शहर को 180 कैमरों वाली हाईटेक निगरानी व्यवस्था कब तक मिल पाती है। फिलहाल 180 कैमरे और 45 बिजली मीटर लगाए जाने के बावजूद शहर की सुरक्षा व्यवस्था की तीसरी ‘आंखें’ बंद पड़ी हैं।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: 180 CCTV कैमरे, nawada khabar, nawada live, Nawada news, नवादा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

बड़हीबीघा आहर पर दो पक्षों में हुई मारपीट बालक की मौत से फैली सनसनी
बिहारी समाज
स्टूडेंट क्रेडिट, लोन, तरीका बदला, 2 लाख, कमर्शियल बैंक
सरकार ने स्टूडेंट क्रेडिट से लोन का तरीका बदला, 2 लाख से ऊपर  कमर्शियल बैंकों से मिलेगा
अर्थ बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़ शिक्षा
राशन में करप्शन का विधायक अनिल ने उठाया मुद्दा तो नप गए कइ अधिकारी
बिहारी समाज
खेत में को लेकर विवाद, मारपीट में दो महिलाएं जख्मी
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

बड़हीबीघा आहर पर दो पक्षों में हुई मारपीट बालक की मौत से फैली सनसनी
बिहारी समाज
स्टूडेंट क्रेडिट, लोन, तरीका बदला, 2 लाख, कमर्शियल बैंक
सरकार ने स्टूडेंट क्रेडिट से लोन का तरीका बदला, 2 लाख से ऊपर  कमर्शियल बैंकों से मिलेगा
अर्थ बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़ शिक्षा
राशन में करप्शन का विधायक अनिल ने उठाया मुद्दा तो नप गए कइ अधिकारी
बिहारी समाज
खेत में को लेकर विवाद, मारपीट में दो महिलाएं जख्मी
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

बड़हीबीघा आहर पर दो पक्षों में हुई मारपीट बालक की मौत से फैली सनसनी

नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के बड़हीबीघा गांव में सुबह…

By Swatva
स्टूडेंट क्रेडिट, लोन, तरीका बदला, 2 लाख, कमर्शियल बैंक
अर्थ

सरकार ने स्टूडेंट क्रेडिट से लोन का तरीका बदला, 2 लाख से ऊपर  कमर्शियल बैंकों से मिलेगा

बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत विद्यार्थियों को मिलने वाले…

By Amit Dubey

राशन में करप्शन का विधायक अनिल ने उठाया मुद्दा तो नप गए कइ अधिकारी

नवादा : "छेड़ दिया तो छोड़ेंगे नहीं" छेड़ा तो पूर्व में भी…

By Swatva
बिहारी समाज

खेत में को लेकर विवाद, मारपीट में दो महिलाएं जख्मी

नवादा : जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के भलुआ गांव में खेत…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?