नवादा : जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के भलुआ गांव में खेत में पानी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें दो महिलाएं घायल हो गईं। घटना के बाद परिजनों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। घायलों की पहचान रिंकू कुमारी तथा विक्रम प्रसाद की पत्नी सरिता देवी के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि खेत में पानी को लेकर दोनों पक्षों के बच्चों के बीच पहले विवाद शुरू हुआ। मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दोनों महिलाएं घायल हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस मारपीट के कारणों और घटना में शामिल लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
भईया जी की रिपोर्ट
