नवादा : जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। कादिरगंज थाना क्षेत्र के डाक बाबा जमुआवा के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गयी। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

सूचना मिलते ही कादिरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के सराय ठेरा गांव निवासी लालो यादव के 50 वर्षीय पुत्र गया यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गया यादव वर्तमान में नवादा शहर के राजेंद्र नगर मुहल्ले में रह रहे थे।
डाक बाबा जमुआवा के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को गया यादव बाइक से किसी काम के सिलसिले में जा रहे थे। इसी दौरान डाक बाबा जमुआवा के समीप उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसा किस वजह से हुआ, इसका फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। दुर्घटना में गया यादव गंभीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही कादिरगंज थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटायी। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। प्रथम दृष्टया बाइक के अनियंत्रित होने अथवा किसी अन्य वाहन की चपेट में आने की आशंका जतायी जा रही है। हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। गया यादव की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

भईया जी की रिपोर्ट
