नवादा : जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा पदाधिकारी के सहयोग एवं कंप्यूटर साइंस शिक्षकों की मेहनत से स्वतंत्रता दिवस की सांस्कृतिक संध्या के अवसर पर शिक्षा कार्यालय,नवादा की पहली मैगज़ीन ‘विद्यार्थी दर्पण’ का लोकार्पण जिला पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
मैगज़ीन में प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की प्रेरणादायक एवं सफलता की कहानियों को साझा किया जा रहा है, जो शिक्षा जगत से जुड़े लोगों एवं विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी।
भईया जी की रिपोर्ट