नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड मुख्यालय से राष्ट्र के 80 वां स्वाधीनता दिवस के महान अवसर पर समाजसेवी राजीव कुमार बॉबी के नेतृत्व में विशाल तिरंगा मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी राधा रमन मुरारी ने तिरंगा केक काटकर एवं तिरंगा दिखाकर शुभारंभ किया। तिरंगा यात्रा प्रखंड मुख्यालय से आरंभ होकर कुहिला ग्राम तक जाकर वापस फतेहपुर मोड तक गया जहां से वापस आकर कोठी बजरंगबली वापस लौट अकबरपुर बाजार का भ्रमण कर संगत जी के प्रांगण में समापन किया गया।
इस अवसर पर फतेहपुर पंचायत की मुखिया विजय चंद्रवंशी, सिद्धार्थ कुमार, अजय प्रजापति, मोहम्मद प्यारे, मोहम्मद गुलाब अहमद प्रभात, कुमार शिवम राज, सत्यम राज, कृष्ण कार्तिक, केशव राज, मनीष राठौर, सुजीत यादव, करण, हनी प्रताप, करण कुमार, शुभम बरनवाल, छोटू कुमार, मिथुन राजवंशी, अभिमन्यु राजवंशी, विपिन राजवंशी केशव राज, समेत सैकड़ो की संख्यां में मोटरसाइकिल पर सवार युवा नौजवान भारत माता की ,जय वंदे मातरम, का जय घोष लगा रहे थे।
भईया जी की रिपोर्ट