अरवल – जिला शिक्षा पदाधिकारी अरवल से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात कर अरवल विधानसभा के कई विद्यालयों के समस्याओं से अवगत कराकर शीघ्र समाधान कराने का आग्रह राम विनय शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा एवं भास्कर कुमार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा बिहार ने किया। शिक्षा को और सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण तरीका से बेहतर बनाने का सुझाव दिया।
जिला में बहुत सारे उत्क्रमित उच्च विद्यालय भवन एवं भूमि के अभाव में मध्य विद्यालय में ही उच्च विद्यालय का शिक्षण कार्य किया जा रहा है जिससे मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय का पठन पाठन प्रभावित हो रहा है। विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए बिहार सरकार के द्वारा भवन निर्माण के लिए पर्याप्त राशि शिक्षा विभाग को उपलब्ध भी कर दिया गया है। बच्चे इस देश के भविष्य हैं उनके पढ़ाई लिखाई के लिए हर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट