अरवल – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को अरवल जिला मुख्यालय में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा जिला मुख्यालय देशभक्ति के रंग में रंग गया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि देश के वीर जवानों के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को हर भारतीय को राष्ट्रभक्ति और गौरव के साथ मनाना चाहिए। भाजपा कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करेंगे। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान जिला महामंत्री संजीव कुमार, जितेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामाशीष दास, जिला मंत्री अमृत राज उपाध्याय, राहुल वत्स, वाणिज्य प्रकोष्ठ क्षेत्रीय प्रभारी दीपक शर्मा, कार्यालय मंत्री धनंजय रविदास, संजय गुप्ता, क्रीड़ा प्रकोष्ठ संयोजक राधिका रमण, नगर अध्यक्ष चन्दन खत्री, मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र कुशवाहा, सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र गौरव का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा ने अरवल में स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव के वातावरण से भर दिया।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट