पटना/नोएडा : एनटीपीसी की वार्षिक ‘मेधा प्रतियोगिता’ का नेशनल फिनाले मंगलवार को नोएडा स्थित पीएमआई में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता के राष्ट्रीय फिनाले में ज्ञान, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार संगम देखने को मिला। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में चार श्रेणियों में कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें नॉर्दर्न रीजन (NR), वेस्टर्न रीजन (WR-I एवं WR-II), ईस्टर्न रीजन (ER-I एवं ER-II), कोल माइनिंग, सदर्न रीजन तथा कॉर्पोरेट सेंटर की टीमें शामिल थीं।
श्रेणीवार विजेता टीमों के नाम इस प्रकार हैं—
– जूनियर वर्ग: अहान एवं देवांश सिंह — वेस्टर्न रीजन
– मिडिल वर्ग: उत्कर्ष पारिख एवं दर्श जैन — नॉर्दर्न रीजन
– सीनियर वर्ग: तन्मय वर्मा एवं हर्षित शर्मा — नॉर्दर्न रीजन
– कर्मचारी वर्ग: अंशुमान श्रीवास्तव एवं शुभम मिश्रा — वेस्टर्न रीजन
प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। ‘मेधा प्रतियोगिता’ एनटीपीसी की प्रमुख वार्षिक पहलों में से एक है, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के बीच ज्ञान, सीखने की संस्कृति, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना है। एनटीपीसी की विभिन्न परियोजनाओं एवं इकाइयों में समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इन आयोजनों के माध्यम से प्रतिभागियों में सामान्य ज्ञान, जागरूकता, रचनात्मक सोच और टीमवर्क की भावना को बढ़ावा दिया जाता है।
सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट