नवादा : जिले के रूपौ थाना क्षेत्र के छनौन गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान छनौन गांव निवासी रघुनंदन रविदास के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि प्रिंस कुमार खेत की ओर मवेशी लाने गया था इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली गिर गई। वज्रपात की चपेट में आने से प्रिंस गंभीर रूप से झुलस गया।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, भेज दिया। बच्चे की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
भईया जी की रिपोर्ट