By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

श्रावणी मेले में चंद्रवंशी महासभा के सेवा शिविरों का उद्घाटन, कांवड़ियों के बीच फल व पेयजल वितरित

Swatva
Last updated: August 8, 2026 11:28 pm
By Swatva 6 Views
Share
3 Min Read
SHARE

देवघर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के अवसर पर कांवड़िया पथ के निरीक्षण के दौरान बिहार विधान सभा के अध्यक्ष एवं अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने जिलेविया मोड़ के समीप महासभा की ओर से लगाए गए तीन सेवा शिविरों का उद्घाटन किया। इस दौरान चंद्रवंशी समाज के कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने ‘बोल बम’ एवं ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ उनका स्वागत किया।

- Advertisement -

सेवा शिविर के उद्घाटन के बाद डॉ. प्रेम कुमार ने स्वयं कांवड़ियों की सेवा करते हुए उनके बीच फल और शीतल पेयजल वितरित किया। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला केवल आस्था और भक्ति का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, सहयोग और सामाजिक एकता का भी महापर्व है। देश के विभिन्न हिस्सों से बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए आने वाले शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा करना भगवान शिव की सेवा के समान पुण्य का कार्य है।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति में ‘सेवा परमो धर्मः’ की भावना को विशेष महत्व दिया गया है। चंद्रवंशी समाज द्वारा लगाए गए सेवा शिविर श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ समाज की सेवा भावना और सामाजिक दायित्व का परिचय दे रहे हैं। उन्होंने महासभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दी। इससे पूर्व डॉ. प्रेम कुमार ने अपनी धर्मपत्नी एवं सहयोगियों के साथ बैद्यनाथ धाम स्थित बाबा भोलेनाथ के मंदिर में पूजा-अर्चना कर बिहार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ की पावन नगरी की ओर बढ़ने वाले कांवड़ियों की यात्रा श्रद्धा, संकल्प, संयम और तपस्या से परिपूर्ण होती है। ऐसे में यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को पेयजल, फल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा कांवड़ियों की सुविधा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं पर लगातार कार्य किया जा रहा है। सामाजिक संगठनों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की सहभागिता से इन व्यवस्थाओं को और मजबूती मिलती है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं और समाज के लोगों ने बाबा बैद्यनाथ से बिहार एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।

- Advertisement -
TAGGED: कांवड़िया पथ, देवघर, विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित 
बिहारी समाज
प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा एवं स्वस्थ वातावरण में विकास करने का है अधिकार- माला कुमारी
लेटेस्ट न्यूज़
बिहार, Gen Z, JDU, निशांत, यात्रा
बिहार के Gen Z को साधेगी JDU, निशांत निकलेंगे बिहार यात्रा पर
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
मधुबन जलाशय निर्माण परियोजना के सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन के प्रारूप प्रतिवेदन पर जन सुनवाई आयोजित
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित 
बिहारी समाज
प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा एवं स्वस्थ वातावरण में विकास करने का है अधिकार- माला कुमारी
लेटेस्ट न्यूज़
बिहार, Gen Z, JDU, निशांत, यात्रा
बिहार के Gen Z को साधेगी JDU, निशांत निकलेंगे बिहार यात्रा पर
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
मधुबन जलाशय निर्माण परियोजना के सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन के प्रारूप प्रतिवेदन पर जन सुनवाई आयोजित
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित 

अरवल, स्थानीय राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय, अरवल…

By Swatva
बिहार, Gen Z, JDU, निशांत, यात्रा
देश-विदेश

बिहार के Gen Z को साधेगी JDU, निशांत निकलेंगे बिहार यात्रा पर

दिल्ली में हाल ही में हुए युवाओं के जंतर मंतर जेन Z…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

मधुबन जलाशय निर्माण परियोजना के सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन के प्रारूप प्रतिवेदन पर जन सुनवाई आयोजित

नवादा : समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता…

By Swatva
बिहारी समाज

एनएच-20 से अतिक्रमण हटने के बाद बेघर हुए परिवारों ने डीएम से लगाई गुहार, स्थायी जमीन की मांग

नवादा : NH-20 को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई के बाद सड़क…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?