By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक में दिया आवश्यक दिशा निर्देश

Swatva
Last updated: August 7, 2026 5:18 pm
By Swatva 69 Views
Share
4 Min Read
SHARE

अरवल – पुलिस अधीक्षक, अरवल की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार, अरवल में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षकगण, थानाध्यक्ष, शाखा प्रभारी एवं अन्य संबंधित पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, कांडों के निष्पादन, अनुसंधान की प्रगति एवं पुलिसिंग व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।

- Advertisement -

पुलिस अधीक्षक, अरवल द्वारा सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सक्रिय एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने तथा अपराधियों में पुलिस का भय स्थापित करने हेतु नियमित गश्ती, वाहन जांच एवं संवेदनशील एवं अपराध प्रभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी सुनिश्चित की जाए। प्रातःकालीन, मध्याह्न, संध्याकालीन एवं रात्रिकालीन गश्ती को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने पर विशेष बल दिया गया।

बैठक में लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक, अरवल द्वारा सभी अनुसंधानकर्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध अनुसंधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। गंभीर एवं सनसनीखेज कांडों के त्वरित उद्भेदन, लंबित कांडों के निष्पादन, आरोप पत्र समर्पण एवं स्पीडी ट्रायल से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की गई। साथ ही न्यायालय से निर्गत लंबित वारंट, इश्तहार एवं कुर्की के निष्पादन में तेजी लाने तथा फरार एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जेल से छूटे अपराधियों, सक्रिय अपराधियों, शराब तस्करों, भू-माफियाओं, एनडीपीएस एक्ट के आरोपितों, लूट, डकैती, चोरी एवं अन्य संगठित अपराधों में संलिप्त अपराधियों पर सतत निगरानी रखने तथा उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही अपराधियों द्वारा अर्जित अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर संबंधित विधिक प्रावधानों के तहत जब्तीकरण एवं कुर्की की कार्रवाई में तेजी लाने पर बल दिया गया। गोष्ठी में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर ठगी के मामलों के त्वरित निष्पादन की समीक्षा की गई। आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने तथा साइबर अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

- Advertisement -

इसके अतिरिक्त मद्यनिषेध अभियान के तहत शराब निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार छापामारी अभियान चलाने एवं कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान डायल-112 सेवा, सीसीटीएनएस प्रणाली, तकनीकी अनुसंधान, अपराध एवं अपराधियों के डिजिटल डाटा संधारण तथा अन्य तकनीकी परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पदाधिकारियों को तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर अनुसंधान एवं अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने भूमि विवाद से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन, जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान, साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही अथवा अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक, अरवल ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को कानून-व्यवस्था के प्रभावी संधारण, अपराध नियंत्रण एवं जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु पूरी प्रतिबद्धता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

- Advertisement -

देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट

TAGGED: Arwal, Arwal news, arwal updates, अरवल, पुलिस अधीक्षक
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

होटल, युवती, रेप, दरिंदा, धराया, नेपाल, फरारी
होटल में युवती से रेप और मारपीट करने वाला दरिंदा धराया, नेपाल भागने की फिराक में था
अपराध बिहारी समाज
उप विकास आयुक्त ने गांधी इंटर विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक व्यवस्था एवं साफ-सफाई का लिया जायजा
बिहारी समाज
बिहार विप पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन के सफल संचालन को ले जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक
बिहारी समाज
उपभोक्ता हितों की सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर जिला उपभोक्ता परिषद की बैठक आयोजित
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

होटल, युवती, रेप, दरिंदा, धराया, नेपाल, फरारी
होटल में युवती से रेप और मारपीट करने वाला दरिंदा धराया, नेपाल भागने की फिराक में था
अपराध बिहारी समाज
उप विकास आयुक्त ने गांधी इंटर विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक व्यवस्था एवं साफ-सफाई का लिया जायजा
बिहारी समाज
बिहार विप पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन के सफल संचालन को ले जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक
बिहारी समाज
उपभोक्ता हितों की सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर जिला उपभोक्ता परिषद की बैठक आयोजित
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
होटल, युवती, रेप, दरिंदा, धराया, नेपाल, फरारी
अपराध

होटल में युवती से रेप और मारपीट करने वाला दरिंदा धराया, नेपाल भागने की फिराक में था

बेगूसराय में एक युवती के साथ होटल में हैवानियत करने वाले दरिंदे…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

उप विकास आयुक्त ने गांधी इंटर विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक व्यवस्था एवं साफ-सफाई का लिया जायजा

नवादा : उप विकास आयुक्त श्री शम्भू शरण पांडेय ने नगर के…

By Swatva
बिहारी समाज

बिहार विप पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन के सफल संचालन को ले जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक

नवादा : बिहार विधान परिषद् के पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र…

By Swatva

उपभोक्ता हितों की सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर जिला उपभोक्ता परिषद की बैठक आयोजित

अरवल - उप विकास आयुक्त, अरवल शैलेश कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?