By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

प्रमंडलीय आयुक्त मयंक वडबड़े ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा, जिलाधिकारी भी रहे मौजूद

Swatva
Last updated: August 7, 2026 4:01 pm
By Swatva 60 Views
Share
4 Min Read
SHARE

पटना : आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित होने वाले राजकीय समारोह की तैयारियों का प्रमंडलीय आयुक्त मयंक वडबड़े ने निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी कुंदन कुमार सहित प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने अब तक की गई तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि गांधी मैदान को चार जोन में विभाजित कर बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। बैठक में साफ-सफाई, जल निकासी, बैरिकेडिंग, पार्किंग, विद्युत व्यवस्था, परेड एवं पूर्वाभ्यास, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, अग्निशमन, ध्वनि विस्तारक यंत्र, झांकियों के प्रदर्शन तथा विधि-व्यवस्था सहित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई।

- Advertisement -

जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस का राजकीय समारोह पूरी भव्यता और गरिमा के साथ आयोजित किया जाएगा। गांधी मैदान में अस्थायी थाना कार्यरत हो चुका है तथा पूरे मैदान और आसपास के क्षेत्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही है। इसके अलावा, गांधी मैदान के चारों ओर बुडको एवं विद्युत विभाग द्वारा स्थापित हाईमास्ट लाइटों की जांच करने तथा समारोह के दौरान पर्याप्त संख्या में प्रकाश मीनारें लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

समारोह में आने वाले नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए पेयजल, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बारिश की स्थिति में जलजमाव से बचाव के लिए नूतन राजधानी एवं पाटलिपुत्र अंचल के कार्यपालक पदाधिकारियों को पर्याप्त संख्या में सक्शन मशीन उपलब्ध रखने को कहा गया। वहीं, बुडको के अधिकारियों को सभी नालों की सफाई एवं मरम्मत समय पर पूरी कर जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। परेड की तैयारियों की समीक्षा के दौरान सार्जेंट मेजर ने बताया कि इस वर्ष समारोह में 20 टुकड़ियां भाग लेंगी और उनका नियमित पूर्वाभ्यास जारी है। वहीं, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने समारोह के लिए की जा रही सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्रमंडलीय आयुक्त को दी।

13 विभागों की आकर्षक झांकियां होंगी शामिल

स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस वर्ष 13 विभागों की झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। इनमें पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, ग्रामीण विकास विभाग (जीविका), बिहार मौसम सेवा केंद्र, राज्य अग्निशमन सेवा, कृषि निदेशालय, नागरिक सुरक्षा निदेशालय, महिला एवं बाल विकास निगम, कला एवं संस्कृति विभाग, उद्योग विभाग, विधि विभाग तथा ऊर्जा विभाग शामिल हैं।

- Advertisement -

संबंधित विभागों को झांकियों को आकर्षक एवं विषयानुकूल बनाने तथा उनमें भाग लेने वाले कलाकारों को नियमित पूर्वाभ्यास कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमंडलीय आयुक्त मयंक वडबड़े ने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि स्वतंत्रता दिवस का राजकीय समारोह राज्य का एक महत्वपूर्ण आयोजन है। इसलिए सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं तथा प्रतिदिन कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शुभम कुमार सहित आयोजन से जुड़े सभी विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट 

- Advertisement -
TAGGED: patna khabar, patna news, आगामी स्वतंत्रता दिवस, पटना
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

होटल, युवती, रेप, दरिंदा, धराया, नेपाल, फरारी
होटल में युवती से रेप और मारपीट करने वाला दरिंदा धराया, नेपाल भागने की फिराक में था
अपराध बिहारी समाज
उप विकास आयुक्त ने गांधी इंटर विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक व्यवस्था एवं साफ-सफाई का लिया जायजा
बिहारी समाज
बिहार विप पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन के सफल संचालन को ले जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक
बिहारी समाज
उपभोक्ता हितों की सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर जिला उपभोक्ता परिषद की बैठक आयोजित
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

होटल, युवती, रेप, दरिंदा, धराया, नेपाल, फरारी
होटल में युवती से रेप और मारपीट करने वाला दरिंदा धराया, नेपाल भागने की फिराक में था
अपराध बिहारी समाज
उप विकास आयुक्त ने गांधी इंटर विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक व्यवस्था एवं साफ-सफाई का लिया जायजा
बिहारी समाज
बिहार विप पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन के सफल संचालन को ले जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक
बिहारी समाज
उपभोक्ता हितों की सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर जिला उपभोक्ता परिषद की बैठक आयोजित
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
होटल, युवती, रेप, दरिंदा, धराया, नेपाल, फरारी
अपराध

होटल में युवती से रेप और मारपीट करने वाला दरिंदा धराया, नेपाल भागने की फिराक में था

बेगूसराय में एक युवती के साथ होटल में हैवानियत करने वाले दरिंदे…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

उप विकास आयुक्त ने गांधी इंटर विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक व्यवस्था एवं साफ-सफाई का लिया जायजा

नवादा : उप विकास आयुक्त श्री शम्भू शरण पांडेय ने नगर के…

By Swatva
बिहारी समाज

बिहार विप पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन के सफल संचालन को ले जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक

नवादा : बिहार विधान परिषद् के पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र…

By Swatva

उपभोक्ता हितों की सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर जिला उपभोक्ता परिषद की बैठक आयोजित

अरवल - उप विकास आयुक्त, अरवल शैलेश कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?