नवादा : जिले के नवादा से झारखण्ड राज्य के गिरिडीह जिला तक नई रेल लाइन निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने के आसार नजर आने लगे हैं। नवादा से गोविंदपुर प्रखंड के ककोलत जलप्रपात एवं सतगावां क्षेत्र से होकर गुजरने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
पहले चरण में स्विईल टेस्ट का कार्य जिले के गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र के पंचायत सरकार भवन बुधवारा के पास किया गया। मौके पर सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
भईया जी की रिपोर्ट