अरवल – 20-21 सितंबर को जालंधर (पंजाब)में होने वाली भारतीय किसान महासभा का राष्ट्रीय सम्मेलन की सफलता को लेकर किसान महासभा जिला कमेटी की बैठक किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला सचिव जितेंद्र यादव ने किया। बैठक में किसान नेता राजेश्वरी यादव, महेश यादव, गणेश यादव, रामविनेश यादव, रामकुमार वर्मा, सूर्यनाथ वर्मा, सिद्धनाथ यादव, जगदीश यादव एवं रमेश कुमार सिंह उपस्थित हुए।
बैठक में राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इसके तहत जिले में दस हजार सदस्य बनाए जाएंगे,प्रखंड सम्मेलन एवं जिला सम्मेलन की तिथि भी तय की गई।10 सितंबर को किसान महासभा अरवल का जिला सम्मेलन आयोजित करने का फैसला लिया गया। बैठक में भाकपा माले जिला सचिव जितेंद्र यादव ने कहा कि सिंचाई व्यवस्था किसानों को पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रहा है जिससे किसान परेशान है। खाद की कालाबाजारी जारी है जिससे किसान परेशान हो रहे हैं सरकार किसानों के खाद की पर्याप्त व्यवस्था नहीं कर रही है।
अमेरिका के साथ कृषि ट्रेड डील से भारत के किसानों का आर्थिक क्षति होगा किसने की बेहतर जीवन यापन के लिए सरकार को स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को लागू करें और किसानो की उर्वरक और बीज की बेहतर व्यवस्था करें सरकार क्योंकि दुनिया में भारत की एक ऐसा देश है जहां 80% लोग कृषि पर निर्भर हैं लेकिन सरकार किसानों को गुलाम बनाकर पूंजी पत्तियों के हवाले कृषि क्षेत्र को करना चाहती है जिससे सरकार और पूंजीपति मालामाल हो सके।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट