By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

सखी वन स्टॉप सेंटर ने एक साल में 206 मामलों का कराया निपटारा, घरेलू हिंसा पीड़ित महिलाओं को मिल रहा सहारा

Swatva
Last updated: July 27, 2026 3:04 pm
By Swatva 105 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : जिले का सखी वन स्टॉप सेंटर घरेलू हिंसा और महिला उत्पीड़न के मामलों में अहम भूमिका निभा रहा है। पिछले वर्ष 206 मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया, जिससे कई महिलाओं को नया जीवन मिला।

Contents
समझौते और कानूनी परामर्श से सुलझ रहे विवादपूरी टीम करती है मामलों की काउंसलिंग181 हेल्पलाइन पर भी मिलती है सहायतासमझौते से बसे कई परिवारनिपटारे के बाद होती है निगरानी
- Advertisement -

महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, दहेज हत्या, दूसरी शादी और महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वर्ष 2025-26 में केंद्र में 188 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि पुराने मामलों को मिलाकर कुल 206 मामलों का समझौते और कानूनी परामर्श के माध्यम से निपटारा किया गया। केंद्र में महिलाएं सादे कागज पर आवेदन देकर नि:शुल्क सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

समझौते और कानूनी परामर्श से सुलझ रहे विवाद

सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर में घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, दूसरी शादी, पारिवारिक विवाद सहित महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की सुनवाई की जाती है। केंद्र में दोनों पक्षों की काउंसलिंग और कानूनी प्रक्रिया के बाद आपसी सहमति से विवाद सुलझाने का प्रयास किया जाता है।

पूरी टीम करती है मामलों की काउंसलिंग

वन स्टॉप सेंटर का संचालन महिला एवं बाल विकास निगम के तहत किया जा रहा है। सेंटर मैनेजर राजकुमारी देवी के नेतृत्व में केस वर्कर, परामर्शदाता, पारा लीगल अधिवक्ता, स्वास्थ्यकर्मी तथा अन्य कर्मी मामलों के समाधान में सहयोग करते हैं। शक्ति सदन, सखी निवास और नारी अदालत जैसी संस्थाएं भी सहयोगी भूमिका निभा रही हैं।

- Advertisement -

181 हेल्पलाइन पर भी मिलती है सहायता

महिलाएं घरेलू हिंसा या प्रताड़ना की स्थिति में महिला हेल्पलाइन 181 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं। इसके बाद संबंधित मामलों को सखी वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से आगे बढ़ाया जाता है।

समझौते से बसे कई परिवार

सेंटर ने हाल के वर्षों में कई परिवारों को टूटने से बचाया है। सिरदला, गुनावां, मोगलखार और दादपुर के मामलों में कई दौर की काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी के बीच समझौता कराया गया, जिसके बाद परिवार दोबारा साथ रहने लगा।

- Advertisement -

निपटारे के बाद होती है निगरानी

सेंटर मैनेजर राजकुमारी देवी ने बताया कि वर्ष 2025-26 में 188 नए आवेदन प्राप्त हुए और पुराने मामलों को मिलाकर कुल 206 मामलों का निपटारा किया गया। उन्होंने कहा कि समझौते के बाद भी केंद्र की टीम कई महीनों तक संबंधित परिवारों की निगरानी करती है, ताकि महिला सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में जीवनयापन कर सके।

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज, सखी वन स्टॉप सेंटर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

सकरी नदी के गड्ढे में डूबने से दस वर्षीय शिक्षक पुत्र की मौत 
बिहारी समाज
सदर अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने रुपये मांगने का लगाया आरोप
बिहारी समाज
18 साल का इंतजार खत्म, कन्हाई इंटर स्कूल में शुरू होगी केंद्रीय विद्यालय की पहली कक्षा, 27 जुलाई तक नामांकन 
बिहारी समाज
अंधे सांड की मौत पर उमड़ी श्रद्धा, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच निकली अंतिम यात्रा
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

सकरी नदी के गड्ढे में डूबने से दस वर्षीय शिक्षक पुत्र की मौत 
बिहारी समाज
सदर अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने रुपये मांगने का लगाया आरोप
बिहारी समाज
18 साल का इंतजार खत्म, कन्हाई इंटर स्कूल में शुरू होगी केंद्रीय विद्यालय की पहली कक्षा, 27 जुलाई तक नामांकन 
बिहारी समाज
अंधे सांड की मौत पर उमड़ी श्रद्धा, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच निकली अंतिम यात्रा
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

सकरी नदी के गड्ढे में डूबने से दस वर्षीय शिक्षक पुत्र की मौत 

-आमिर अंजुम ने पेश की मानवता की मिसाल नवादा : जिले के गोविंदपुर…

By Swatva

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने रुपये मांगने का लगाया आरोप

-सदर अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा, जांच की मांग नवादा :…

By Swatva
बिहारी समाज

18 साल का इंतजार खत्म, कन्हाई इंटर स्कूल में शुरू होगी केंद्रीय विद्यालय की पहली कक्षा, 27 जुलाई तक नामांकन 

नवादा : जिले में केंद्रीय विद्यालय खुलने का सपना साकार होने जा रहा…

By Swatva

अंधे सांड की मौत पर उमड़ी श्रद्धा, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच निकली अंतिम यात्रा

-12 दिन पहले गहरे कुएं से रेस्क्यू किया गया था, रविवार को…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?