नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने फतेहपुर मोड़ के पास 120 लीटर देशी महुआ शराब और बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस को देखते ही तस्कर बाइक छोड़कर आहर और झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गया।
थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने फतेहपुर मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर भाग निकला। तलाशी के दौरान बाइक पर बंधे बोरे से एक-एक लीटर के 120 पाउच में कुल 120 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
भईया जी की रिपोर्ट