By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

तीन दशक से छात्रावास पर कब्जे के खिलाफ आंदोलन का ऐलान, 15 सदस्यीय निगरानी समिति गठित

Swatva
Last updated: July 25, 2026 2:32 pm
By Swatva 176 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के पकरीबरावां प्रखंड मुख्यालय बाजार के वारिसलीगंज मोड़ के समीप उच्च विद्यालय छात्रावास को कब्जामुक्त कराने की मांग को ले डाकबंगला परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कमलेश कुमार ने की। बैठक में सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों तथा स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। बैठक में वर्षों से छात्रावास पर कथित कब्जे के मुद्दे पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए इसे अविलंब खाली कराकर शिक्षा विभाग को सौंपने की मांग की गई।

- Advertisement -

बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि छात्रावास का निर्माण विद्यार्थियों के रहने और उनकी शैक्षणिक सुविधा के उद्देश्य से किया गया था, लेकिन विगत लगभग तीन दशक से इस पर कब्जा रहने के कारण इसका लाभ छात्रों को नहीं मिल पा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि सरकारी संपत्ति का इस प्रकार लंबे समय तक उपयोग नहीं हो पाना शिक्षा व्यवस्था के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि प्रशासन शीघ्र कार्रवाई कर छात्रावास को कब्जामुक्त नहीं कराता है तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। इसके तहत रोड मार्च, धरना-प्रदर्शन, जिला समाहरणालय का घेराव तथा आवश्यकता पड़ने पर सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन चलाया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के अधिकार और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा के लिए है।

आंदोलन को संगठित एवं प्रभावी बनाने के लिए 15 सदस्यीय निगरानी समिति का गठन किया गया। समिति छात्रावास को कब्जामुक्त कराने के लिए प्रशासन की ओर से की जा रही कार्रवाई पर लगातार नजर रखेगी तथा समय-समय पर आम लोगों को इसकी जानकारी देगी। अध्यक्षता कर रहे कमलेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में पहले ही सांसद एवं जिलाधिकारी को आवेदन सौंपा जा चुका है। उन्होंने कहा कि अब प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार किया जाएगा। यदि अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई तो पूर्व निर्धारित रणनीति के अनुसार आंदोलन को तेज किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक छात्रावास पूरी तरह कब्जामुक्त होकर शिक्षा विभाग को नहीं सौंप दिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

- Advertisement -

गठित निगरानी समिति में परमेश्वर मंडल, शिव दास, गल्ला व्यवसायी संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र साव, भाजपा नेता सुदामा चौहान, परमानंद शर्मा, जयप्रकाश यादव, दिनेश प्रसाद यादव, निरंजन सिंह, दिलीप कुमार रंजन, देवेंद्र शर्मा, बीपीन कुमार, सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण कुमार, उदय उपाध्याय सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया है। बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि लगभग तीन दशक से छात्रावास पर कब्जा रहने के कारण हजारों छात्र-छात्राएं इसकी सुविधा से वंचित हैं। अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि वह इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए छात्रावास को कब्जामुक्त कराने की दिशा में ठोस कार्रवाई करती है।

भईया जी की रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: NAWADA, nawada khabar, nawada live, Nawada news, नवादा, पकरीबरावां प्रखंड
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

एक्स-रे के दौरान महिला का मंगलसूत्र गायब, सीसीटीवी भी बंद 
बिहारी समाज
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NEET-UG विवाद के बीच दिया इस्तीफा, प्रधानमंत्री को भेजा त्यागपत्र
बिहारी समाज
धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, राजनीतिक गलियारों में हलचल
लेटेस्ट न्यूज़
घर में घुसकर हमला, 6 घायल, दुधमुंही बच्ची भी जख्मी, पावापुरी रेफर  
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

एक्स-रे के दौरान महिला का मंगलसूत्र गायब, सीसीटीवी भी बंद 
बिहारी समाज
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NEET-UG विवाद के बीच दिया इस्तीफा, प्रधानमंत्री को भेजा त्यागपत्र
बिहारी समाज
धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, राजनीतिक गलियारों में हलचल
लेटेस्ट न्यूज़
घर में घुसकर हमला, 6 घायल, दुधमुंही बच्ची भी जख्मी, पावापुरी रेफर  
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

एक्स-रे के दौरान महिला का मंगलसूत्र गायब, सीसीटीवी भी बंद 

नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल मुख्यालय 75 शैय्या अनुमंडलीय अस्पताल में…

By Swatva
बिहारी समाज

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NEET-UG विवाद के बीच दिया इस्तीफा, प्रधानमंत्री को भेजा त्यागपत्र

नई दिल्ली : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NEET-UG परीक्षा से…

By Swatva

घर में घुसकर हमला, 6 घायल, दुधमुंही बच्ची भी जख्मी, पावापुरी रेफर  

नवादा : जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के कहुआरा डीह गांव में बीती…

By Swatva
बिहारी समाज

हिसुआ में राजगीर रोड पर एक्सिस बैंक की नई शाखा का उद्घाटन

नवादा : जिले के हिसुआ शहर के राजगीर रोड में एक्सिस बैंक की…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?