By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

पटना में कांग्रेसियों ने भाजपाइयों को जमकर कूटा, सदाकत आश्रम घेरने पहुंचे थे

Amit Dubey
Last updated: July 22, 2026 4:16 pm
By Amit Dubey 242 Views
Share
3 Min Read
कांग्रेस, भाजपा, मारपीट, सदाकत आश्रम, घेराव
SHARE

राजधानी पटना में आज बुधवार को कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम पर बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान भारी बवाल मच गया। इस दौरान दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और वहां जमकर लाठी-डंडे बरसने लगे और पत्थरबाजी होने लगी। इस हंगामे और बवाल में कई भाजपाइयों को चोटें लगी। दरअसल दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल गांधी के प्रदर्शन के खिलाफ भाजपा ने भी देशव्यापी अभियान छेड़ रखा है। इसी क्रम में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम का घेराव किया। वहां बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झड़प हुई जिसमें कांग्रेसियों ने भाजपाइयों को जमकर कूट दिया।

- Advertisement -

पूरे बवाल के दौरान बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर लाठी भांजना शुरू कर दिया। इस झड़प में कई लोग घायल हुए जिनमें अधिकतर भाजपा कार्यकर्ता बताए जाते हैं। मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि दोनों दलों के कार्यकर्ता फिर आमने-सामने न आएं। भाजपा कार्यकर्ताओं में कहा कि हम लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमारा रास्ता रोक लिया और हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं को लाठी से पीटा गया। पार्टी के कई नेता गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।

बताया जाता है कि कल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने नीट पेपरलीक के मुद्दे को लेकर पीएम आवास का घेराव किया था। इसी के विरोध में आज बीजेपी देशभर में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। पार्टी का आरोप है कि कांग्रेस देश का माहौल खराब करना चाहती है। बताया जाता है कि भाजपा के प्रस्‍तावित प्रदर्शन को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता पहले से ही कार्यालय में लाठी-डंडे लेकर डट गए। प्रदेश अध्‍यक्ष राजेश राम समेत कई नेता वहां मौजूद थे। दोपहर करीब दो बजे नारेबाजी करते भाजपा कार्यकर्ता वहां पहुंचे। पहले से डटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पहले उनकी धक्‍का-मुक्‍की हुई। फिर देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। काफी देर तक सदाकत आश्रम और आसपास के इलाके में तनाव की स्‍थ‍िति‍ बनी रही।

TAGGED: .कांग्रेस, घेराव, भाजपा, मारपीट, सदाकत आश्रम
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

पति को फंसाने और मुख्य आरोपी को थाने से छोड़ने का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग
बिहारी समाज
जिला परिवहन कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार
बिहारी समाज
एसपी ने किया रजौली थाना का निरीक्षण, मौजूदा व्यवस्था और लंबित कांडों की ली जानकारी
बिहारी समाज
‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा जिला
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

पति को फंसाने और मुख्य आरोपी को थाने से छोड़ने का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग
बिहारी समाज
जिला परिवहन कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार
बिहारी समाज
एसपी ने किया रजौली थाना का निरीक्षण, मौजूदा व्यवस्था और लंबित कांडों की ली जानकारी
बिहारी समाज
‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा जिला
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

पति को फंसाने और मुख्य आरोपी को थाने से छोड़ने का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

नवादा : जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी स्नेहा…

By Swatva
बिहारी समाज

जिला परिवहन कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार

नवादा : आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) पटना की टीम ने एक हाईप्रोफाइल…

By Swatva
बिहारी समाज

एसपी ने किया रजौली थाना का निरीक्षण, मौजूदा व्यवस्था और लंबित कांडों की ली जानकारी

नवादा : जिले के बिहार-झारखंड सीमा पर रजौली में पुलिस अधीक्षक अभिनव…

By Swatva
बिहारी समाज

‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा जिला

नवादा : नगर समेत संपूर्ण जिला गणेशोत्सव के रंग में रंगा हुआ…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?