By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

तेजस्वी पर JDU का गजब तंज, खाड़ी युद्ध खत्म कराने विदेश गए हैं…

Amit Dubey
Last updated: July 22, 2026 2:31 pm
By Amit Dubey 79 Views
Share
3 Min Read
तेजस्वी, JDU, तंज, खाड़ी युद्ध, मध्यस्थता, विदेश दौरा
SHARE

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र से लगातार गायब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर JDU ने गजब तंज कसा है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि लगता है तेजस्वी यादव ईरान-अमेरिका युद्ध खत्म करवाने के लिए विदेश गए हैं। वे वहीं बिजी हैं, इसलिए उनके पास अपने राज्य की जनता और विधानसभा के सत्र में भाग लेने के लिए टाइम नहीं है। तेजस्वी को पार्ट टाइम पॉलिटिशियन और गैर-जिम्मेदार बताते हुए जदयू नेता ने कहा कि उनके लिए अंतरराष्ट्रीय विवादों को सुलझाने के लिए विदेश जाना ज्यादा अहम है। ऐसा लगता है कि तेजस्वी यादव अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे अंतरराष्ट्रीय विवाद को खत्म कराने गए हैं। जो समस्या संयुक्त राष्ट्र से सॉल्व नहीं हो पाई, उसे सुलझाने वो निकले हैं।

- Advertisement -

इसके बाद जदयू नेता नीरज कुमार ने आगे चुटकी लेते हुए कहा कि वे अभी नौ ग्रहों में से किस ग्रह पर हैं, इसकी सही जानकारी खुद राष्ट्रीय जनता दल को भी नहीं है। तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति के बीच आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र के एक बयान ने इस विवाद को और बढ़ावा दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि—’हम ही तेजस्वी यादव हैं’। नीरज कुमार ने आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि यह एक नया मैकेनिज्म है। उन्होंने सवाल उठाया कि शरीर अलग-अलग होने के बावजूद किसी में दूसरे व्यक्ति की आत्मा कैसे प्रवेश कर सकती है। उन्होंने कहा कि आरजेडी के पास गायब नेता के बचाव के लिए अब कोई ठोस तर्क नहीं बचा है, इसलिए ऐसी काल्पनिक बातें की जा रही हैं।

इससे पहले जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने भी तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार के लोकतांत्रिक इतिहास में तेजस्वी यादव जैसा गैरजिम्मेदार नेता प्रतिपक्ष नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि विधानसभा का महत्वपूर्ण मानसून सत्र चल रहा है और ऐसे समय में नेता प्रतिपक्ष का विदेश में होना जनता के प्रति उनकी गैरजिम्मेदारी को दर्शाता है। उमेश सिंह कुशवाहा ने यह भी कहा कि नेता प्रतिपक्ष का पद लोकतंत्र में बेहद महत्वपूर्ण होता है, लेकिन तेजस्वी यादव लगातार इसकी गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं। उनके अनुसार बिहार की जनता अब उन्हें पार्ट-टाइम और नॉन-सीरियस नेता के रूप में देखने लगी है।

TAGGED: JDU, खाड़ी युद्ध, तंज, तेजस्वी, मध्यस्थता, विदेश दौरा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

ब्रेकींग ख़बर : मंडल कारा में विचाराधीन बंदी ने की फांसी लगाकर आत्महत्या
बिहारी समाज
गंगा जी के पानी पर महादलितों का क्यों नही है हक?
बिहारी समाज
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर मोतिहारी में बैठक, अधिकाधिक मामलों के निष्पादन पर जोर
लेटेस्ट न्यूज़
हंसमुख स्वभाव और विकास कार्यों से चर्चित हैं करजान के पूर्व मुखिया ‘पांचों बाबू’
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

ब्रेकींग ख़बर : मंडल कारा में विचाराधीन बंदी ने की फांसी लगाकर आत्महत्या
बिहारी समाज
गंगा जी के पानी पर महादलितों का क्यों नही है हक?
बिहारी समाज
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर मोतिहारी में बैठक, अधिकाधिक मामलों के निष्पादन पर जोर
लेटेस्ट न्यूज़
हंसमुख स्वभाव और विकास कार्यों से चर्चित हैं करजान के पूर्व मुखिया ‘पांचों बाबू’
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

ब्रेकींग ख़बर : मंडल कारा में विचाराधीन बंदी ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

नवादा : मंडल कारा में विचाराधीन बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या ली।मृतक ने…

By Swatva

गंगा जी के पानी पर महादलितों का क्यों नही है हक?

- गंगा जल की पाइपलाइन बगल से गुजरी, फिर भी प्यासा है…

By Swatva
बिहारी समाज

हंसमुख स्वभाव और विकास कार्यों से चर्चित हैं करजान के पूर्व मुखिया ‘पांचों बाबू’

पटना/बाढ़ : पटना जिले के अथमलगोला प्रखंड की करजान पंचायत विधानसभा क्षेत्र…

By Swatva
कांग्रेस, भाजपा, मारपीट, सदाकत आश्रम, घेराव
देश-विदेश

पटना में कांग्रेसियों ने भाजपाइयों को जमकर कूटा, सदाकत आश्रम घेरने पहुंचे थे

राजधानी पटना में आज बुधवार को कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम पर बीजेपी…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?