By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

‘न्यायश्रुति’ प्रणाली के पायलट प्रोजेक्ट का पहला मॉक ट्रायल सफल

Swatva
Last updated: July 19, 2026 6:54 pm
By Swatva 121 Views
Share
2 Min Read
SHARE

पटना : बिहार में नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 17 जुलाई को ‘न्यायश्रुति’ प्रणाली के पायलट प्रोजेक्ट का पहला मॉक ट्रायल सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। न्यायिक प्रक्रियाओं को डिजिटल, पारदर्शी और त्वरित बनाने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। बिहार गृह विभाग के सचिव कुंदन कुमार के सतत अनुश्रवण में आयोजित इस मॉक ट्रायल के लिए पटना के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-23 की अदालत में लंबित एक मामले का चयन किया गया था।

- Advertisement -

मॉक ट्रायल के दौरान आपराधिक न्याय प्रणाली के सभी प्रमुख घटकों—पटना अभियोजन कार्यालय, आदर्श केंद्रीय कारा (बेउर), विधि-विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल), पटना तथा न्यायालय—को एक डिजिटल मंच पर जोड़कर ‘न्यायश्रुति’ प्रणाली का सफल परीक्षण किया गया। इस पूरी प्रक्रिया का तकनीकी संचालन एनआईसी, पटना द्वारा किया गया।

‘न्यायश्रुति’ प्रणाली का उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया में लगने वाले समय, संसाधनों और अनावश्यक खर्च को कम करना है। इस व्यवस्था के तहत गवाह, पुलिस पदाधिकारी, जेल में बंद कैदी तथा वैज्ञानिक विशेषज्ञों को न्यायालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी। वे सुरक्षित एवं प्रमाणित डिजिटल माध्यम से अपनी गवाही दर्ज करा सकेंगे।

इस नई व्यवस्था से लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन में मदद मिलेगी और आम नागरिकों को त्वरित एवं सुलभ न्याय उपलब्ध हो सकेगा। गृह विभाग का मानना है कि आपराधिक न्याय प्रणाली के सभी घटकों के समन्वित सहयोग से यह पहल बिहार की कानून-व्यवस्था और न्यायिक व्यवस्था को देश के लिए एक रोल मॉडल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी। सफल मॉक ट्रायल के बाद ‘न्यायश्रुति’ प्रणाली को चरणबद्ध तरीके से राज्य के अन्य जिला न्यायालयों में भी लागू करने की तैयारी की जा रही है।

- Advertisement -

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट 

TAGGED: न्यायश्रुति प्रणाली, पहला मॉक ट्रायल, पायलट प्रोजेक्ट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

पत्रकारों पर हुए हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो- एनयूजे, बिहार
बिहारी समाज
शिक्षित बच्चों से ही राष्ट्र का उत्थान संभव -भास्कर कुमार 
बिहारी समाज
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के प्रस्तावित परीक्षा भवन के निर्माण हेतु भूमि का किया गया निरीक्षण
बिहारी समाज
नारदीगंज में SBI मिनी ब्रांच में अवैध वसूली का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

पत्रकारों पर हुए हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो- एनयूजे, बिहार
बिहारी समाज
शिक्षित बच्चों से ही राष्ट्र का उत्थान संभव -भास्कर कुमार 
बिहारी समाज
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के प्रस्तावित परीक्षा भवन के निर्माण हेतु भूमि का किया गया निरीक्षण
बिहारी समाज
नारदीगंज में SBI मिनी ब्रांच में अवैध वसूली का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

पत्रकारों पर हुए हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो- एनयूजे, बिहार

अरवल - नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, बिहार विगत 20 जुलाई को दिल्ली…

By Swatva
बिहारी समाज

शिक्षित बच्चों से ही राष्ट्र का उत्थान संभव -भास्कर कुमार 

अरवल - जिला शिक्षा पदाधिकारी अरवल से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात…

By Swatva
बिहारी समाज

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के प्रस्तावित परीक्षा भवन के निर्माण हेतु भूमि का किया गया निरीक्षण

अरवल -बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के प्रस्तावित परीक्षा भवन के निर्माण हेतु…

By Swatva
बिहारी समाज

नारदीगंज में SBI मिनी ब्रांच में अवैध वसूली का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

नवादा : जिले के नारदीगंज बाजार SBI मिनी ब्रांच में अवैध वसूली…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?