By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

पुलिस जीप से टक्कर में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, पथराव और आगजनी में 8 जवान जख्मी

Amit Dubey
Last updated: July 16, 2026 12:48 pm
By Amit Dubey 58 Views
Share
3 Min Read
हरनौत, टक्कर, पुलिस जीप, मौत, बवाल, पथराव
SHARE

नालंदा में पूर्व सीएम नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र हरनौत में पुलिस वाहन की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत के बाद भारी बवाल की खबर है। वाकया हरनौत थाना क्षेत्र चेरन पुल के पास पेश आया। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद जब उसके गांव पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। इसके बाद रूपसपुर गांव स्थित जीडीएम कॉलेज के पास NH-20 पर शव रखकर शुरू हुआ ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन देखते ही देखते उग्र आंदोलन में बदल गया। इससे लगभग तीन घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप रहा और पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो लोगों टीम को देखते ही पत्थरबाजी शुरू कर दी​ जिसमें कई वाहन क्षत्रिग्रस्त हो गए। इसके बाद प्रदर्शन कारियों ने बीच सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

- Advertisement -

स्थिति तब और बिगड़ गई जब आक्रोशित भीड़ ने सड़क पर खड़ी कई गाड़ियों पर ईंट, पत्थर से हमला शुरू कर दिया। इससे कई निजी एवं पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जाम में फंसे यात्रियों में भी अफरा-तफरी मच गई। पथराव की चपेट में आने से एक महिला बेहोश हो गई। बाद में उसे किसी तरह सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। आगजनी और पथराव के इस सारे बवाल के दौरान कुल 8 पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर पुलिस वाहन की टक्कर से मारे गए युवक की पहचान कल्याण बिगहा थाना क्षेत्र के महतवर-बलवापर गांव निवासी पिंकू यादव के 22 वर्षीय पुत्र प्रद्युम्न कुमार के रूप में हुई है।

इसबीच सूचना पर वहां पहुंचे वरीय पदाधिकारियों ने पहले प्रदर्शनकारियों को समझाने और शांतिपूर्ण तरीके से सड़क खाली कराने का प्रयास किया, लेकिन जब स्थिति नियंत्रण से बाहर होती चली गई और पथराव तेज हो गया, तब पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज और बल प्रयोग करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस ने लाठीचार्ज किया तथा आंसू गैस के गोले भी छोड़े। घटनास्थल पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। पथराव के दौरान पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं। पुलिस ने बताया कि फिलहाल वहां शांति बहाल कर दी गई है। अब पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई की तैयारी में है।

TAGGED: टक्कर, पथराव, पुलिस जीप, बवाल, मौत, हरनौत
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

एनटीपीसी बाढ़ में श्रम संहिताओं पर जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन का किया शुभारंभ, कई बड़ी योजनाओं की घोषणा
बिहारी समाज
गंगा नदी के तेज कटाव से मोकामा में बढ़ी चिंता, कई गांवों पर मंडराया खतरा
बिहारी समाज
एनटीपीसी सेलो गेट पर ट्रक चालकों की हड़ताल, सीआईएसएफ कर्मियों पर अभद्र व्यवहार का आरोप
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

एनटीपीसी बाढ़ में श्रम संहिताओं पर जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन का किया शुभारंभ, कई बड़ी योजनाओं की घोषणा
बिहारी समाज
गंगा नदी के तेज कटाव से मोकामा में बढ़ी चिंता, कई गांवों पर मंडराया खतरा
बिहारी समाज
एनटीपीसी सेलो गेट पर ट्रक चालकों की हड़ताल, सीआईएसएफ कर्मियों पर अभद्र व्यवहार का आरोप
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

एनटीपीसी बाढ़ में श्रम संहिताओं पर जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन

पटना/बाढ़। एनटीपीसी बाढ़ में श्रम प्रवर्तन अधिकारी (केंद्रीय), पटना-I, रामानंद यादव द्वारा…

By Swatva
बिहारी समाज

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन का किया शुभारंभ, कई बड़ी योजनाओं की घोषणा

पटना/भागलपुर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर के गोराडीह स्थित नवस्थापित राजकीय महाविद्यालय…

By Swatva
बिहारी समाज

गंगा नदी के तेज कटाव से मोकामा में बढ़ी चिंता, कई गांवों पर मंडराया खतरा

पटना/मोकामा: पटना जिले के मोकामा प्रखंड में गंगा नदी का कटाव लगातार…

By Swatva
बिहारी समाज

एनटीपीसी सेलो गेट पर ट्रक चालकों की हड़ताल, सीआईएसएफ कर्मियों पर अभद्र व्यवहार का आरोप

पटना/बाढ़: पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत पंडारक प्रखंड स्थित एनटीपीसी थाना…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?