By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
चुनाव

PK की पार्टी जनसुराज को BJP ने दिया बड़ा झटका, केसी सिन्हा समेत 3 बड़े नेताओं ने थामा कमल

Amit Dubey
Last updated: July 15, 2026 4:59 pm
By Amit Dubey 66 Views
Share
3 Min Read
जनसुराज, झटका, PK, केसी सिन्हा, बिट्टू सिंह, गोपाल सिंह, BJP, शामिल
SHARE

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को आज तब एक बड़ा झटका लगा जब पीके विश्वस्त और उनकी पार्टी के दो बड़े चेहरों ने भाजपा का दामन थाम लिया। इनमें 2025 विधानसभा चुनाव में कुम्हार सीट से जनसुराज के टिकट पर चुनाव लड़ चुके गणित के मशहूर प्रोफेसर केसी सिन्हा और दीघा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले जनसुराज के प्रत्याशी बिट्टू सिंह शामिल हैं। इन दोनों के अलावा खबर है कि 2025 में मनेर विस सीट से जनसुराज के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले गोपाल सिंह ने भी पार्टी छोड़ भाजपा ज्वाइन कर लिया है। आज बुधवार को बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में जनसुराज के इन नेताओं ने सैकड़ों समर्थकों के साथ बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता ली।

- Advertisement -

प्रशांत किशोर ने वर्ष 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में केसी सिन्हा को कुम्हरार विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया था। उनके अलावा मनेर विधानसभा से जनसुराज के प्रत्याशी रहे गोपाल सिंह और दीघा विधानसभा से उम्मीदवार रहे बिट्टू सिंह ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया। बिट्टू सिंह ने कुछ समय पहले ही एक पत्र जारी कर जनसुराज छोड़ने और बीजेपी में शामिल होने की घोषणा कर दी थी। इसबीच बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी अपने प्रत्याशी को लेकर जिस तरह की चुनौती का सामना कर रही थी, उसके बीच केसी सिन्हा का जनसुराज छोड़कर पार्टी में शामिल होना बीजेपी के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बीजेपी अब केसी सिन्हा की क्षेत्रीय पहचान और राजनीतिक प्रभाव का लाभ उठाने की कोशिश करेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का भी कहना है कि केसी सिन्हा को साथ जोड़कर डैमेज कंट्रोल की रणनीति पर काम किया जा रहा है, ताकि प्रत्याशी नीरज सिन्हा को लेकर परंपरागत वोटरों के बीच बनी नाराजगी या असमंजस को कम किया जा सके और उन्हें फिर से पार्टी के पक्ष में गोलबंद किया जा सके। बांकीपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी की जीत का आधार उसका सवर्ण वोट बैंक माना जाता है। इसी वोट बैंक में सेंध लगाने की रणनीति के तहत प्रशांत किशोर की टीम मतदाताओं के बीच भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर और यूजीसी नियमों जैसे मुद्दों को उठा रही है। प्रशांत किशोर की ओर से यह संदेश दिया जा रहा है कि कोई भी पार्टी किसी एक वर्ग की नहीं होती, बल्कि सभी दल वोट की राजनीति करते हैं। जन सुराज की टीम भूमिहार (7 फीसदी), ब्राह्मण (7 फीसदी) और राजपूत (5 फीसदी) वोटरों को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही है। लेेकिन अब जनसुराज में सेंधमारी के बाद बीजेपी को उम्मीद है कि केसी सिन्हा के जुड़ने से न केवल क्षेत्र में उसका संगठन मजबूत होगा, बल्कि युवाओं के बीच भी उसकी पकड़ और समर्थन बढ़ेगा।

TAGGED: BJP, pk, केसी सिन्हा, गोपाल सिंह, जनसुराज, झटका, बिट्टू सिंह, शामिल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

जिले में 72 हजार से अधिक नए राशन कार्ड बनाने के लिए चलेगा विशेष अभियान
बिहारी समाज
रजौली के अंबेडकर आवासीय विद्यालय पहुंचे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष, छात्रों की शिकायतों की जांच, दोषियों पर कार्रवाई का दिया भरोसा
बिहारी समाज
करणपुर बालू घाट से बालू चोरी कर रहे सात ट्रैक्टरों व दो मोटरसाइकिल जब्त 
बिहारी समाज
जिले के कई प्रखंडों में डिग्री कालेजों का हुआ शुभारंभ 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

जिले में 72 हजार से अधिक नए राशन कार्ड बनाने के लिए चलेगा विशेष अभियान
बिहारी समाज
रजौली के अंबेडकर आवासीय विद्यालय पहुंचे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष, छात्रों की शिकायतों की जांच, दोषियों पर कार्रवाई का दिया भरोसा
बिहारी समाज
करणपुर बालू घाट से बालू चोरी कर रहे सात ट्रैक्टरों व दो मोटरसाइकिल जब्त 
बिहारी समाज
जिले के कई प्रखंडों में डिग्री कालेजों का हुआ शुभारंभ 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

जिले में 72 हजार से अधिक नए राशन कार्ड बनाने के लिए चलेगा विशेष अभियान

नवादा : जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश ने बताया कि खाद्य एवं उपभोक्ता…

By Swatva
बिहारी समाज

रजौली के अंबेडकर आवासीय विद्यालय पहुंचे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष, छात्रों की शिकायतों की जांच, दोषियों पर कार्रवाई का दिया भरोसा

नवादा : जिले के रजौली प्रखंड मुख्यालय स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय…

By Swatva
बिहारी समाज

करणपुर बालू घाट से बालू चोरी कर रहे सात ट्रैक्टरों व दो मोटरसाइकिल जब्त 

- चालक वाहन छोड़ फरार नवादा : जिले में बालू खनन भले…

By Swatva
बिहारी समाज

जिले के कई प्रखंडों में डिग्री कालेजों का हुआ शुभारंभ 

नवादा : जिले के की प्रखंडों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?