नवादा : जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष प्रभाकर झा की अध्यक्षता में संगठन विस्तार को लेकर प्रखंड अध्यक्षों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन सृजन अभियान की समीक्षा करते हुए प्रभाकर झा ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए जिले में नई जिला एवं प्रखंड कमेटियों का गठन जल्द किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विशेष सदस्यता अभियान के तहत जिले के आठ प्रखंडों में अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है, जबकि शेष प्रखंडों और जिला कमेटी में 31 से 41 सदस्यों की नियुक्ति शीघ्र की जाएगी।
उन्होंने सभी प्रखंड अध्यक्षों को पंचायत और वार्ड स्तर तक मंडल अध्यक्ष नियुक्त कर संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया। प्रभाकर झा ने कहा कि वर्तमान जिला कमेटी भंग है और नई कमेटी के गठन की प्रक्रिया जारी है। बैठक में पीसीसी डेलिगेट बलिराम सिंह, गोपाल कुमार, रामजन्म सिंह, विक्की कुमार, पंकज कुमार, कुंदनदीप, इंदु सिन्हा, मनीष कुमार, नवीन पासवान सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भईया जी की रिपोर्ट