नवादा : जिला शिक्षा पदाधिकारी की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने गबन आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, भवन निर्माण के लिए जारी राशि की अवैध निकासी और वित्तीय अनियमितता के ठोस सबूत मिलने के बाद शिक्षक को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के त्रिलोकी बीघा स्थित एक मंदिर के पास से पकड़ा गया।
मेडिकल जांच के उपरांत आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच अभी जारी है और यदि इस मामले में किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया है।
भईया जी की रिपोर्ट