By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

ईरानी हमले में बिहार निवासी नाविक की मौत पर भड़का भारत, राजदूत तलब

Amit Dubey
Last updated: July 14, 2026 2:24 pm
By Amit Dubey 67 Views
Share
3 Min Read
ईरान, हमला, तेल टैंकर, बिहार, नाविक, मौत, राजदूत, तलब
SHARE

ईरान से अमेरिका की जंग के दौरान होर्मुज स्ट्रेट में ईरान द्वारा यूएई के एक तेल टैंकर पर किये गए मिसाइल हमले में भारत के बिहार निवासी एक नाविक की मौत की खबर है। मारे गए नाविक का नाम सोनू गुप्ता बताया जाता है जो बिहार के गोपालगंज का रहने वाला है। यह युवक पिछले ढाई वर्षों से दुबई में शिप पर काम कर रहा था। बताया गया कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में यूएई के दो टैंकरों को निशाना बनाया। इसमें कुल 8 क्रू मेंबर्स घायल हो गए और उन्हें बचा लिया गया, जबकि एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई। हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए आज मंगलवार को ईरानी मिशन के राजनयिकों को तलब किया और उन्हें जमकर लताड़ लगाते हुए कड़ी नाराजगी जताई। भारतीय विदेश मंत्रालय ने गंभीर चिंता जताते हुए इस वाकये पर ईरान से स्पष्टीकरण मांगा है।

- Advertisement -

रक्षा मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि बीते दिन यूएई के झंडे वाले टैंकर मोम्बासा और बाहिया, ओमानी जलक्षेत्र में होर्मुज स्ट्रेट के दक्षिणी रास्ते से गुजरते समय ईरानी क्रूज मिसाइलों से निशाना बने। यूएई के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ओमान के जलक्षेत्र में होर्मुज जलडमरूमध्य के दक्षिणी रास्ते में दो ईरानी क्रूज मिसाइलों ने नेशनल टैंकरों को निशाना बनाया। बिहार के रहने वाले जिस नाविक की मौत हुई वह मोम्बासा शीप के चालक दल का सदस्य था। मोम्बासा को टारगेट करके किए गए हमले में एक भारतीय नागरिक की जान चली गई, जबकि आठ दूसरे नाविक घायल हो गए। मौत के अलावा, मिसाइल हमलों से दोनों कमर्शियल जहाजों में आग लग गई, जिससे सामान को बहुत नुकसान हुआ लेकिन इमरजेंसी टीमों ने आग पर काबू पा लिया।

समुद्री हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए यूएई ने इस घटना को अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का गंभीर उल्लंघन बताया। अबू धाबी ने कड़ी चेतावनी दी कि वह जवाबी कार्रवाई करने और अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए सभी ज़रूरी प्रोटोकॉल लागू करने का अधिकार रखता है। यह घटना ईरान और उसके पड़ोसी देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुई है, जिसमें होर्मुज स्ट्रेट एक संवेदनशील केंद्र बना हुआ है। बता दें कि होर्मुज वह संकरा समुद्री रास्ता है, जहां से दुनिया का करीब 5वां हिस्सा तेल एक्सपोर्ट होता है। ओमान की समुद्री सीमा में हुए ईरान के इस हमले ने पश्चिम एशिया में तनाव को और भी बढ़ा दिया है. इसके बाद होर्मुज में कमर्शियल जहाजों के नेविगेशन पर और खतरा बढ़ गया है।

TAGGED: ईरान, तलब, तेल टैंकर, नाविक, बिहार, मौत, राजदूत, हमला
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

तेजी से बढ़ते शहरीकरण के अनुरूप होगा नगर निकायों का पुनर्गठन, बिहार के शहरों की बदलेगी तस्वीर :नीतीश मिश्रा
बिहारी समाज
नवादा का ‘गूगल मैन’: एक नाम सुनते ही बता देते हैं अधिकारियों की पूरी कुंडली
बिहारी समाज
गबन का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
बिहारी समाज
निर्माण के 2 महीने बाद ही उखड़ने लगी सड़कें
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

तेजी से बढ़ते शहरीकरण के अनुरूप होगा नगर निकायों का पुनर्गठन, बिहार के शहरों की बदलेगी तस्वीर :नीतीश मिश्रा
बिहारी समाज
नवादा का ‘गूगल मैन’: एक नाम सुनते ही बता देते हैं अधिकारियों की पूरी कुंडली
बिहारी समाज
गबन का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
बिहारी समाज
निर्माण के 2 महीने बाद ही उखड़ने लगी सड़कें
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

तेजी से बढ़ते शहरीकरण के अनुरूप होगा नगर निकायों का पुनर्गठन, बिहार के शहरों की बदलेगी तस्वीर :नीतीश मिश्रा

पटना : नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि…

By Swatva
बिहारी समाज

नवादा का ‘गूगल मैन’: एक नाम सुनते ही बता देते हैं अधिकारियों की पूरी कुंडली

नवादा : जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के बजरा गांव के रहने…

By Swatva

गबन का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

नवादा : जिला शिक्षा पदाधिकारी की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी के आधार…

By Swatva
बिहारी समाज

निर्माण के 2 महीने बाद ही उखड़ने लगी सड़कें

नवादा : जिले के रजौली प्रखंड के सिमरकोल मोड़ से लेकर अनुमंडल…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?