नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर सात वर्षों से न्यायालय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी समेत दो को गिरफ्तार कर लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि न्यायिक दंडाधिकारी महोदय ग्यारह जीआर नंबर 220/19 के वारंटी मिथिलेश कुमार चौधरी उम्र 40 वर्ष पिता जगदीश चौधरी ग्राम पचरुखी को विधिवत न्यायालय में उपस्थापन हेतु पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया।
अकबरपुर थाना कांड संख्या 332/26 दिनांक 11/7/26 धारा 37 B.P.E. 2022 एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त रामाशीष चौहान उम्र 30 वर्ष पिता इंद्रदेव चौहान ग्राम लक्ष्मीपुर को विधिवत गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा मे़ं न्यायालय भेजा गया। बता दें सिन्हा के कार्यकाल में वैसे अबतक लगातार करीब बीस वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। ऐसे में न्यायालय से फरार चल रहे स्थायी वारंटियों में हड़कंप मच गया है।
भईया जी की रिपोर्ट