By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

अथमलगोला में पंचायत चुनाव को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, प्रमुख पद को लेकर चर्चाएं तेज

Swatva
Last updated: July 11, 2026 3:09 pm
By Swatva 143 Views
Share
3 Min Read
SHARE

पटना/अथमलगोला। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आहट के साथ ही अथमलगोला प्रखंड में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पंचायतों में परिसीमन और आरक्षण रोस्टर की घोषणा से पहले ही संभावित उम्मीदवारों तथा उनके समर्थकों ने अपनी-अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

- Advertisement -

प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के कई ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान प्रखंड प्रमुख रीना देवी ने अपने कार्यकाल के दौरान विकास योजनाओं को निष्पक्ष ढंग से लागू करने का प्रयास किया है। ग्रामीणों का मानना है कि जिन योजनाओं का कार्य अभी शेष है, उन्हें भी पूरा कराने की उम्मीद उनसे की जा रही है। हालांकि, चुनाव में अंतिम फैसला मतदाता ही करेंगे।

राजनीतिक दृष्टि से कल्याणपुर पंचायत को महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यह वर्तमान प्रखंड प्रमुख रीना देवी का गृह पंचायत है। वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में रीना देवी पहली बार पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुईं और बाद में प्रखंड प्रमुख बनीं। उनके समर्थकों का दावा है कि उनके नेतृत्व में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विकास कार्यों को गति मिली।

रीना देवी के पुत्र एवं समाजसेवी राजकिशोर सिंह भी प्रखंड की राजनीति में सक्रिय माने जाते हैं। समर्थकों के अनुसार, वर्ष 2021 में प्रखंड प्रमुख पद तक रीना देवी को पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण रणनीतिक भूमिका रही। वहीं, प्रमुख के कार्यकाल के दौरान आए अविश्वास प्रस्ताव के समय भी उन्होंने राजनीतिक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाई थी।

- Advertisement -

स्थानीय लोगों के अनुसार, रीना देवी के पति अरुण कुमार सिंह भी सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं और प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में उनकी अच्छी पहचान है। परिवार का राजनीतिक प्रभाव पहले से रहा है। रीना देवी की पुत्रवधू रंजू देवी वर्ष 2006 से 2011 तक कल्याणपुर पंचायत की मुखिया रह चुकी हैं।

ग्रामीणों के बीच यह भी चर्चा है कि हाल के वर्षों में राजकिशोर सिंह का राजनीतिक दायरा बढ़ा है और वे पंचायत स्तर के साथ-साथ बड़े राजनीतिक नेताओं से भी संपर्क रखते हैं। हर वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर उनके आवास पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं चूड़ा-दही भोज में क्षेत्र के अनेक सामाजिक और राजनीतिक लोग शामिल होते हैं।

- Advertisement -

फिलहाल पूरे प्रखंड की निगाहें पंचायतों के परिसीमन और आरक्षण रोस्टर पर टिकी हैं। इसके स्पष्ट होने के बाद ही पंचायत चुनाव की तस्वीर और संभावित उम्मीदवारों की स्थिति साफ हो सकेगी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी पंचायत चुनाव में अथमलगोला प्रखंड का मुकाबला रोचक रहने की संभावना है।

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट

TAGGED: Athmal gola, patna khabar, patna news, patna updates, अथमलगोला, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, पटना
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

बालिकाएं ही देश के हैं भविष्य, समृद्ध राष्ट्र की सबसे है मजबूत आधारशिला- शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
बिहारी समाज
जदयू में घमासान : पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी ने प्रदेश सचिव पद से दिया इस्तीफा
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री, सम्राट, विधायक, AI ट्रेनिंग, बिपार्ड, गयाजी
विधायकों को AI की ट्रेनिंग जरूरी, प्रश्नकाल और शून्यकाल के प्रभावी इस्तेमाल में मिलेगी मदद
देश-विदेश राजनीति राजपाट
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

बालिकाएं ही देश के हैं भविष्य, समृद्ध राष्ट्र की सबसे है मजबूत आधारशिला- शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
बिहारी समाज
जदयू में घमासान : पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी ने प्रदेश सचिव पद से दिया इस्तीफा
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री, सम्राट, विधायक, AI ट्रेनिंग, बिपार्ड, गयाजी
विधायकों को AI की ट्रेनिंग जरूरी, प्रश्नकाल और शून्यकाल के प्रभावी इस्तेमाल में मिलेगी मदद
देश-विदेश राजनीति राजपाट
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

बालिकाएं ही देश के हैं भविष्य, समृद्ध राष्ट्र की सबसे है मजबूत आधारशिला- शिम्पू कुमारी

अरवल -कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस सह जिला नोडल पदाधिकारी, महिला एवं बाल विकास…

By Swatva
बिहारी समाज

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

अरवल - युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में…

By Swatva
बिहारी समाज

जदयू में घमासान : पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी ने प्रदेश सचिव पद से दिया इस्तीफा

नवादा : जिला जनता दल (यूनाइटेड) के भीतर अंदरूनी कलह खुलकर सामने…

By Swatva
विचार

भारत की जनसंख्या घटेगी, लेकिन ऐसी चुनौतियां आ रहीं जिससे. . .

प्रतिवर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य…

By Prashant Ranjan
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?