नवादा : जिले के अकबरपुर बाजार चौक के पास आम खरीदने को लेकर हुए मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कहासुनी के दौरान ठेले पर आम बेच रहे विक्रेता ने ग्राहक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में खरीदार घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
राहत की बात यह है कि घायल की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। समय रहते लोगों के हस्तक्षेप से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस द्वारा अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है। ठेले वाले आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी आरंभ कर दी गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट