By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

RJD के इस नेता के निष्कासन पर ​भड़की रोहिणी, संजय यादव..सुनील सिंह को खूब सुनाया

Amit Dubey
Last updated: July 9, 2026 12:12 pm
By Amit Dubey 370 Views
Share
3 Min Read
रोहिणी, भड़की, RJD, सारण, निष्कासन, संजय यादव, सुनील सिंह, निशाना
SHARE

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य एक बार फिर अपनी ही पार्टी पर भड़क गईं हैं। दरअसल, राजद ने सारण के प्रवक्ता हरेलाल यादव को फेसबुक पर पार्टी नेतृत्व के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। अब इसी पर रोहिणी ने भड़कते हुए कहा कि अब सच बोलने वालों के लिए RJD में जगह नहीं रह गई है। सारण के राजद प्रवक्ता हरेलाल यादव को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किये जाने का कड़ा विरोध करते हुए रोहिणी आचार्य ने X पर एक लंबा पोस्ट लिखा। इसमें उन्होंने इस कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए तेजस्वी के करीबी संजय यादव, एमएलसी सुनील सिंह और रमीज का नाम लेकर उन पर जमकर हमला बोला।

- Advertisement -

रोहिणी ने राजद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए लिखा कि क्या राष्ट्रीय जनता दल में अब पार्टी की भलाई के लिए सच बोलने वालों की कोई जगह नहीं बची है? क्या पार्टी के लिए मजबूती और ईमानदारी से काम करने वालों को अब बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा? उन्होंने आरोप लगाया कि हरेलाल यादव पर अनुशासनहीनता के झूठे आरोप गढ़े गए हैं। उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निकालना उन लोगों की साजिश है, जो खुद पार्टी को लगातार कमजोर कर रहे हैं। इसके लिए रोहिणी ने सीधे तौर पर संजय यादव, सुनील सिंह और रमीज को निशाने पर लिया। उन्होंने लिखा कि ये लोग पार्टी में रहते हुए संगठन के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। राजद अब वैसे लोगों के कब्जे में आ चुका है, जो कहने को तो पार्टी में हैं, लेकिन हकीकत में विरोधियों के इशारे पर काम करते हैं। रोहिणी ने साफ किया कि वह पार्टी को संजय यादव, रमीज और सुनील सिंह जैसे लोगों के चुंगल से छुड़ाने के लिए अपनी आवाज उठाती रहेंगी।

रोहिणी ने यह भी कहा कि वह लालू प्रसाद यादव की बेटी हैं और गलत के सामने कभी नहीं झुकेंगी। साथ ही दावा किया कि उनके साथ खड़े कार्यकर्ता किसी भी निष्कासन की कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। इस बीच राजद की बिहार प्रदेश इकाई ने प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के हस्ताक्षर से जारी कार्यालय आदेश में सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के बरईठा गांव निवासी हरेलाल यादव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासन का आदेश दिया। आदेश में कहा गया है कि हरेलाल यादव ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पार्टी और उसके नेतृत्व के संबंध में अत्यंत आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसे दल-विरोधी गतिविधि, अनुशासनहीनता और पार्टी की मर्यादा के विरुद्ध गंभीर कृत्य माना गया है।

TAGGED: RJD, निशाना, निष्कासन, भड़की, रोहिणी, संजय यादव, सारण, सुनील सिंह
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

बिहार की बदहाल शिक्षा और बेरोजगारी के खिलाफ अरवल में शिक्षा सुधारो कन्वेंशन
बिहारी समाज
पत्रकारिता केवल पेशा नहीं बल्कि समाज को जगाने और सच सामने लाने का एक निस्वार्थ मिशन है: डॉ रंजीत
बिहारी समाज
धारावाहिक रामायण के राम पहुंचे माडर्न स्कूल, हुआ जोरदार स्वागत 
बिहारी समाज
भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में संगठन की मजबूती पर बल
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

बिहार की बदहाल शिक्षा और बेरोजगारी के खिलाफ अरवल में शिक्षा सुधारो कन्वेंशन
बिहारी समाज
पत्रकारिता केवल पेशा नहीं बल्कि समाज को जगाने और सच सामने लाने का एक निस्वार्थ मिशन है: डॉ रंजीत
बिहारी समाज
धारावाहिक रामायण के राम पहुंचे माडर्न स्कूल, हुआ जोरदार स्वागत 
बिहारी समाज
भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में संगठन की मजबूती पर बल
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

बिहार की बदहाल शिक्षा और बेरोजगारी के खिलाफ अरवल में शिक्षा सुधारो कन्वेंशन

अरवल - बिहार की बदहाल शिक्षा व्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में…

By Swatva
बिहारी समाज

पत्रकारिता केवल पेशा नहीं बल्कि समाज को जगाने और सच सामने लाने का एक निस्वार्थ मिशन है: डॉ रंजीत

- एनयूजे के वार्षिक अधिवेशन में कार्यकारिणी के गठन के साथ लिए…

By Swatva
बिहारी समाज

धारावाहिक रामायण के राम पहुंचे माडर्न स्कूल, हुआ जोरदार स्वागत 

नवादा : रामायण धारावाहिक के राम अरुण गोविल तुलसीदास जयंती के मौके पर…

By Swatva
बिहारी समाज

भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में संगठन की मजबूती पर बल

नवादा : जिला भाजपा जिला कार्यालय में जिला किसान मोर्चा की बैठक आयोजित…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?