By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
चुनाव

नितिन नवीन खुद संभालेंगे बांकीपुर की कमान, कल आ रहे पटना…कोई रिस्क नहीं लेगी भाजपा

Amit Dubey
Last updated: July 8, 2026 11:46 am
By Amit Dubey 40 Views
Share
3 Min Read
बांकीपुर, नितिन नवीन, कमान, पटना, आगमन, उपचुनाव
SHARE

बांकीपुर विधानसभा सीट पर अभिषेक कुमार बंटी के बतौर बीजेपी प्रत्याशी ऐलान के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पटना आ रहे हैं। नितिन नवीन दो दिन पटना में रहेंगे और इस दौरान वो सीट पर पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए रणनीति बनाएंगे। बताया जा रहा कि चुनाव के दौरान नितिन नवीन लगातार पटना में कैंप करेंगे ताकि बीजेपी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित की जा सके। बांकीपुर सीट से ही नितिन नवीन लगातार विधायक रहे हैं और उनके राज्यसभा जाने से ही यह सीट खाली हुई है। ऐसे में इस उपचुनाव को जीतना भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। इसीलिए नितिन नवीन खुद यहां कैंप करके सघन चुनाव प्रचार करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। इस सीट पर जहां राजद ने रेखा गुप्ता को टिकट दिया है, वहीं जनसुराज से खुद प्रशांत किशोर ने ताल ठोंक कर यहां लड़ाई काफी दिलचस्प बना दिया है।

- Advertisement -

खबर है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कल गुरुवार 9 जुलाई को पटना आ रहे हैं। यहां चुनावी मंथन के बाद वे अगले दिन वापस लौट जायेंगे। लेकिन कहा जा रहा है कि इसके बाद वे फिर पटना आकर खुद उपचुनाव की कमान संभाल लेंगे। अगर बांकीपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अभिषेक कुमार बंटी की बात करें तो वे भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार प्रदेश के उपाध्यक्ष हैं और लंबे समय से बीजेपी संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। करीब 26 वर्षों से पार्टी और युवा मोर्चा से जुड़े अभिषेक कुमार ने अपनी राजनीतिक यात्रा एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में शुरू की थी। इसके बाद से अब तक वे मंडल मंत्री, महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, पटना महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष और अब प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे पदों पर काम कर चुके हैं।

अभिषेक कुमार बंटी को प्रत्याशी बनाने का निर्णय पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने लिया है। इस समिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत पार्टी के शीर्ष नेता शामिल हैं। अभिषेक कुमार और नितिन नवीन दोनों ही कायस्थ समुदाय से आते हैं। पटना और विशेषकर बांकीपुर क्षेत्र में कायस्थ मतदाताओं की अच्छी संख्या मानी जाती है, जिसे भाजपा के लिए अहम माना जा रहा है। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा के अभिषेक कुमार, जन सुराज के प्रशांत किशोर और RJD के रेखा गुप्ता के बीच माना जा रहा है। रेखा गुप्ता पिछले विधानसभा चुनाव में दूसरे स्थान पर रही थीं। तेज प्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल ने भी सामाजिक कार्यकर्ता वीणा मानवी को मैदान में उतारा है।

TAGGED: आगमन, उपचुनाव, कमान, नितिन नवीन, पटना, बांकीपुर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

”न्यू टेक्नोलॉजी” से 52 लाख की पीसीसी सड़क बनी मुसीबत, कीचड़ और दलदल से आवागमन बाधित, लोगों ने किया जमकर प्रदर्शन
बिहारी समाज
PMO, निजी स्टॉफ, हटाया, मंत्री, भुपेंद्र यादव
PMO ने क्यों हटाए मंत्री भुपेंद्र यादव के सभी निजी स्टॉफ? पढ़ें पूरी खबर
देश-विदेश राजपाट
पीड़ित परिवार के घर उमड़ा जनप्रतिनिधियों का हुजूम, न्याय की लड़ाई में हरसंभव साथ देने का भरोसा
बिहारी समाज
जिला पदाधिकारी ने लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत द्वितीय अपील की सुनवाई की, 05 में से 04 मामलों का ऑन-द-स्पॉट किया निस्तारण
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

”न्यू टेक्नोलॉजी” से 52 लाख की पीसीसी सड़क बनी मुसीबत, कीचड़ और दलदल से आवागमन बाधित, लोगों ने किया जमकर प्रदर्शन
बिहारी समाज
PMO, निजी स्टॉफ, हटाया, मंत्री, भुपेंद्र यादव
PMO ने क्यों हटाए मंत्री भुपेंद्र यादव के सभी निजी स्टॉफ? पढ़ें पूरी खबर
देश-विदेश राजपाट
पीड़ित परिवार के घर उमड़ा जनप्रतिनिधियों का हुजूम, न्याय की लड़ाई में हरसंभव साथ देने का भरोसा
बिहारी समाज
जिला पदाधिकारी ने लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत द्वितीय अपील की सुनवाई की, 05 में से 04 मामलों का ऑन-द-स्पॉट किया निस्तारण
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

”न्यू टेक्नोलॉजी” से 52 लाख की पीसीसी सड़क बनी मुसीबत, कीचड़ और दलदल से आवागमन बाधित, लोगों ने किया जमकर प्रदर्शन

नवादा : जिले के रजौली क्षेत्र में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा कथित…

By Swatva
PMO, निजी स्टॉफ, हटाया, मंत्री, भुपेंद्र यादव
देश-विदेश

PMO ने क्यों हटाए मंत्री भुपेंद्र यादव के सभी निजी स्टॉफ? पढ़ें पूरी खबर

अरावली पहाड़ी इलाके में निजी कंपनियों को खनन अनुमति देने के विवादित…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

पीड़ित परिवार के घर उमड़ा जनप्रतिनिधियों का हुजूम, न्याय की लड़ाई में हरसंभव साथ देने का भरोसा

नवादा : जिले के काशीचक थाना क्षेत्र के बौरी गांव में सात…

By Swatva
बिहारी समाज

जिला पदाधिकारी ने लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत द्वितीय अपील की सुनवाई की, 05 में से 04 मामलों का ऑन-द-स्पॉट किया निस्तारण

नवादा : जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश ने कार्यालय प्रकोष्ठ में बिहार…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?