रोहतास के सासाराम में पायलट बाबा आश्रम के बाहर केरल के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सासाराम स्थित पायलट बाबा आश्रम के पास एक बंद फुटपाथी नाश्ते की दुकान से केरल के एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक तीर्थयात्री बताया जा रहा है। शुरुआती जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर केरल से आया युवक सासाराम में इस तरह जान क्यों देगा? पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुट गई है।
यह वाकया मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आया जहां मृतक की पहचान केरल के एर्नाकुलम निवासी अभिजीत, पिता मोहन केडी, के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार बीते दिन रविवार की सुबह लगातार बारिश के बीच स्थानीय लोगों ने पायलट बाबा आश्रम के पास स्थित एक बंद नाश्ते की दुकान में युवक का शव फंदे से लटका देखा। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीपीओ-2 संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुला कर अहम साक्ष्य जुटाने की कोशिश की। एसडीपीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। लेकिन युवक के सासाराम आने और इस घटना के पीछे की वजह की गहराई से जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। कैमरे की एक फुटेज में रात करीब 10 बजे वह युवक वहां दिखा। संभवत: इसी के बाद उसने खुदकुशी कर ली होगी।
के नितिन नवीन को 98 हजार 299 वोट मिले थे।