By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

जाले BDO पर पत्नी की हत्या करने की FIR , महिला दारोगा से अवैध अफेयर

Amit Dubey
Last updated: July 7, 2026 12:21 pm
By Amit Dubey 33 Views
Share
3 Min Read
जाले, BDO, पत्नी, हत्या, FIR, महिला दारोगा, अवैध अफेयर
SHARE

दरभंगा के जाले प्रखंड में तैनात बीडीओ मनोज कुमार पर अपनी ही पत्नी 29 वर्षीया अमृता कुमारी की हत्या कर देने का केस दर्ज किया गया है। मृतक अमृता के घरवालों का आरोप है कि बीडीओ का एक महिला दारोगा से अवैध संबंध था। जब अमृता इसका विरोध करती थी, तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की जाती थी। अमृता के परिजनों ने सीधा आरोप लगाया कि इसी विवाद और सोची-समझी साजिश के तहत बीडीओ द्वारा उनकी बेटी को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतका की मां ने बताया कि बीडीओ मनोज कुमार से उनकी बेटी अमृता की शादी वर्ष 2023 में हुई थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद से ही उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। मां का आरोप है कि बीडीओ का बेगूसराय के किसी थाने में पोस्टेड एक महिला दारोगा के साथ अवैध संबंध था। इसी का अमृता विरोध किया करती थी। मौत से ठीक पहले बीडीओ ने इसी विवाद को लेकर उसे बेरहमी से पीटा था।

- Advertisement -

विदित हो कि तीन दिन पहले मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा स्थित बीडीओ के आवास पर उनकी पत्नी अमृता कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका अमृता के भाई राजकुमार ने मिठनपुरा थाना में बीडीओ मनोज कुमार और उनके घरवालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। राजकुमार ने आरोप लगाया है कि बीडीओ का किसी महिला दारोगा से अवैध संबंध है। वह 10 लाख रुपये बतौर दहेज डिमांड करते हुए अमृता के साथ मारपीट किया करता था। इसी क्रम में उसने अमृता को रास्ते से हटाने के लिए उसकी जहर देकर हत्या कर दी है।

इसी क्रम में अब मृतका को घसीटते हुए एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, जिसे एक वर्ष पुराना बताया जा रहा है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में एक महिला को कई लोगों के द्वारा घसीटते हुए पकड़कर गाड़ी में बैठाया जा रहा है। यह वायरल वीडियो 19 मार्च 2025 का बताया जा रहा है। फिलहाल इस मामले में मिठनपुरा पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है। मुजफ्फरपुर के एएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि मृतका के भाई के आवेदन पर बीडीओ, उनके माता—पिता और भाई—बहन पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम और एफएसएल (FSL) की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे का अनुसंधान किया जा रहा है।

TAGGED: BDO, FIR, अवैध अफेयर, जाले, पत्नी, महिला दारोगा, हत्या
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

तदर्थ कमिटी कर रहा चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन, चपरासी से करवाया जा रहा चुनाव प्रचार कार्य
बिहारी समाज
व्यवहार न्यायालय में बड़ा हादसा होते होते रहा
बिहारी समाज
कम बारिश का संकट वैकल्पिक फसल योजना का लाभ लेने के लिए भी तैयार रहें किसान
अर्थ
आम के नाम पर शराब की तस्करी कर रहे दो तस्कर गिरफ्तार
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

तदर्थ कमिटी कर रहा चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन, चपरासी से करवाया जा रहा चुनाव प्रचार कार्य
बिहारी समाज
व्यवहार न्यायालय में बड़ा हादसा होते होते रहा
बिहारी समाज
कम बारिश का संकट वैकल्पिक फसल योजना का लाभ लेने के लिए भी तैयार रहें किसान
अर्थ
आम के नाम पर शराब की तस्करी कर रहे दो तस्कर गिरफ्तार
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

तदर्थ कमिटी कर रहा चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन, चपरासी से करवाया जा रहा चुनाव प्रचार कार्य

नवादा : जिला अधिवक्ता संघ तदर्थ कमेटी द्वारा चुनाव आचार संहिता का…

By Swatva

व्यवहार न्यायालय में बड़ा हादसा होते होते रहा

नवादा : व्यवहार न्यायालय परिसर में बड़ा हादसा होते होते रहा। न्यायालय…

By Swatva

आम के नाम पर शराब की तस्करी कर रहे दो तस्कर गिरफ्तार

नवादा : आम के कारोबार की आड़ में विदेशी शराब की तस्करी…

By Swatva

चुनाव आयुक्त की नहीं चलेगी मनमानी, बार कौंसिल ने दी सख्त चेतावनी

नवादा : जिला अधिवक्ता संघ के होने वाले चुनाव में चुनाव आयुक्त…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?