By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

 नौकरी लगी तो लड़की ने बंद की बातचीत, आशिक ने प्रेमिका के भाई को मारी गाली, खुद छत से गिरकर मरा

Amit Dubey
Last updated: July 6, 2026 11:49 am
By Amit Dubey 29 Views
Share
3 Min Read
आशिक, मौत, छत, प्रेमिका, भाई, गोली मारी
SHARE

राजधानी पटना के राजीव नगर में बीती शाम एक सिरफिरा प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर में घुस गया और अंदर प्रवेश करते ही उसने प्रेमिका के भाई को गोली मार दी। इसके बाद भागने के क्रम में घर की छत से गिरकर उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सिरफिरा आशिक पहले तो प्रेमिका पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। इसी दौरान जब लड़की नहीं मानी तो वह गालियां बकते हुए छत की तरफ जाने लगा। प्रेमिका का भाई छत पर घूम रहा था। वहां उसकी लड़की के भाई से धक्का—मुक्की हुई जिस दौरान सिरफिरे आशिक ने लड़की के भाई को गोली मार दी।। इसके बाद जब वह वहां से भागने लगा, तभी अचानक वह छत से ​नीचे गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि प्रेमिका हाल ही में उस आशिक से बातचीत बंद कर दी थी, जिससे वह बिफरा हुआ था।

- Advertisement -

बताया जाता है कि इस वाकये में सिरफिरे आशिक की मौत हो गई है, जबकि लड़की के भाई को बांह में गोली लगी है। घटना राजीव नगर थानांतर्गत रोड नंबर आठ बी/2 की है। मृतक सिरफिरे आशिक की पहचान मोतिहारी के रहने वाले प्रियेश रंजन के रूप में हुई है। वहीं लड़की के घायल भाई का नाम अखिलेश उर्फ राजू बताया जा रहा है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया है। यह भी पता चला है कि प्रेमी और उसकी कथित प्रेमिका के बीच काफी दिनों से प्रसंग चल रहा था। इधर हाल में लड़की की सरकारी नौकरी लग गई जिसके बाद उसने प्रेमी से बातचीत बंद कर संबंध तोड़ लिए थे।

घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी की खुद छत से गिरने से मौत हुई, या फिर उसे छत से धक्का देकर फेंका गया है। फिलहाल यह मामला पूरी तरह से प्रेम प्रसंग का लग रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रियेश रंजन पैदल ही प्रेमिका के घर आया था। लोगों ने बताया कि गोली चलने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच किसी ने डायल 112 को वाकये की सूचना दे दी। पुलिस ने देखा कि घर के पास ही मृतक की डेड बॉडी पड़ी हुई थी। लड़की का परिवार मसौढ़ी का रहने वाला है और वे लोग पटना में किराये के घर में रहते हैं।

TAGGED: आशिक, गोली मारी, छत, प्रेमिका, भाई, मौत
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

बांकीपुर, सीट, दावेदारी, राजद, कांग्रेस, दावेदारी
बांकीपुर में बीजेपी को छोड, सीट पर दावेदारी को लेकर आपस में ही लड़ पड़े राजद और कांग्रेस
चुनाव देश-विदेश राजनीति राजपाट
वन विभाग ने अवैध आरा मशीन को किया सिल
बिहारी समाज
सेवा ही संगठन, स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन
बिहारी समाज
उपेक्षित समाज की पीड़ा को स्वर देती है ‘बेहया’ : मंत्री संजय सिंह टाइगर
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

बांकीपुर, सीट, दावेदारी, राजद, कांग्रेस, दावेदारी
बांकीपुर में बीजेपी को छोड, सीट पर दावेदारी को लेकर आपस में ही लड़ पड़े राजद और कांग्रेस
चुनाव देश-विदेश राजनीति राजपाट
वन विभाग ने अवैध आरा मशीन को किया सिल
बिहारी समाज
सेवा ही संगठन, स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन
बिहारी समाज
उपेक्षित समाज की पीड़ा को स्वर देती है ‘बेहया’ : मंत्री संजय सिंह टाइगर
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

वन विभाग ने अवैध आरा मशीन को किया सिल

नवादा : जिले में वन विभाग ने अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ…

By Swatva
बिहारी समाज

सेवा ही संगठन, स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन

नवादा : भारत विकास परिषद, शाखा नवादा द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत…

By Swatva
बिहारी समाज

उपेक्षित समाज की पीड़ा को स्वर देती है ‘बेहया’ : मंत्री संजय सिंह टाइगर

नवादा : जिले के वारिसलीगंज एस. एन. सिन्हा महाविद्यालय के प्रांगण में…

By Swatva
बिहारी समाज

अपार आईडी निर्माण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, निजी विद्यालयों को जिला पदाधिकारी की सख्त चेतावनी

नवादा : समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?