By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

लालू-राबड़ी की Z श्रेणी सुरक्षा बहाल, 22 जवानों के साथ बुलेट प्रूफ कार भी

Amit Dubey
Last updated: July 4, 2026 11:54 am
By Amit Dubey 31 Views
Share
3 Min Read
लालू-राबड़ी, Z श्रेणी, सुरक्षा बहाल, 22 जवान, बुलेट प्रूफ, कार
SHARE

राजद सुप्रीमो लालू यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी की जेड श्रेणी की सुरक्षा फिर से बहाल कर दी गई है। इसको लेकर बीती देर शाम बिहार सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी। अब लालू और राबड़ी की सिक्यूरिटी में 22 सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। इसमें 4 से 5 राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड होते हैं। इस सुरक्षा घेरे के तहत वीआईपी को एक एस्कॉर्ट कार भी दी जाती है। इसके तहत अब दोनों को जेड श्रेणी की सुरक्षा में बुलेटप्रूफ वाहन समेत 22 जवानों की सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। विदित हो कि करीब एक माह पहले बिहार सरकार ने वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की थी। समीक्षा के बाद लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की जेड प्लस सुरक्षा को घटाकर जेड श्रेणी कर दिया गया था। इस फैसले से नाराज होकर दोनों नेताओं ने उन्हें उपलब्ध कराई गई शेष सरकारी सुरक्षा भी लौटा दी थी।

- Advertisement -

राज्य सरकार द्वारा लालू—राबड़ी की सुरक्षा घटाने के बाद बिहार की राजनीति में इस मुद्दे को लेकर विवाद शुरू हो गया था। राजद के स्थापना दिवस के मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से लेकर उपेंद्र कुशवाहा तक का नाम लेते हुए सरकार की सुरक्षा व्यवस्था और उसके मानकों पर सवाल खड़े किए थे। राजद का आरोप था कि विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने की मंशा से उनकी सुरक्षा में कटौती की गई है। वहीं, बिहार सरकार के इस फैसले के विरोध में तेजस्वी यादव ने भी अपनी सरकारी सुरक्षा वापस कर दी थी।

सरकार के इस फैसले से नाराज होकर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत लालू परिवार के सभी सदस्यों ने अपनी सरकारी सुरक्षा वापस कर दी थी। राबड़ी देवी ने 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर तैनात सभी सुरक्षा कर्मियों को वापस लौटा दिया था। इसके बाद सांसद मीसा भारती और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी अपनी सरकारी सुरक्षा छोड़ दी थी। इस मुद्दे पर राजद ने आरोप लगाया था कि राजनीतिक कारणों से विपक्षी नेताओं की सुरक्षा में कटौती की गई है। सरकार ने लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की सुरक्षा जेड प्लस से घटाकर जेड श्रेणी कर दी थी। इसके तहत उन्हें बिहार पुलिस की विशेष सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई गई थी, जिसमें एस्कॉर्ट वाहन, बुलेटप्रूफ कार और 8 से 16 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती शामिल थी। वहीं, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की वाई (Y) श्रेणी की सुरक्षा भी समाप्त कर दी गई थी।

TAGGED: 'Z' श्रेणी, 22 जवान, कार, बुलेट प्रूफ, लालू-राबड़ी, सुरक्षा बहाल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

नवादा, पति, चाकू घोंपा, पत्नी, साला, हत्या, वारिसलीगंज
नवादा में सनकी पति ने पत्नी और साले को चाकू से गोदकर मार डाला
अपराध बिहारी समाज
बिहार, भारी बारिश, रविवार, सोमवार, मौसम, केंद्र, येलो अलर्ट
आज के बाद अगले 2 दिन बिहार में भारी बारिश, जानें मौसम विभाग ने और क्या कहा?
बिहारी समाज देश-विदेश
राहुल गांधी, मुसल्लहपुर, पदयात्रा, कोचिंग हब, छात्र, संवाद, 15 जुलाई
कोचिंग हब मुसल्लहपुर हाट में 15 को पदयात्रा करेंगे राहुल गांधी, छात्रों की गूंज सुनेगी कांग्रेस
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत, बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर हुआ मंथन – नितिन अभिषेक
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

नवादा, पति, चाकू घोंपा, पत्नी, साला, हत्या, वारिसलीगंज
नवादा में सनकी पति ने पत्नी और साले को चाकू से गोदकर मार डाला
अपराध बिहारी समाज
बिहार, भारी बारिश, रविवार, सोमवार, मौसम, केंद्र, येलो अलर्ट
आज के बाद अगले 2 दिन बिहार में भारी बारिश, जानें मौसम विभाग ने और क्या कहा?
बिहारी समाज देश-विदेश
राहुल गांधी, मुसल्लहपुर, पदयात्रा, कोचिंग हब, छात्र, संवाद, 15 जुलाई
कोचिंग हब मुसल्लहपुर हाट में 15 को पदयात्रा करेंगे राहुल गांधी, छात्रों की गूंज सुनेगी कांग्रेस
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत, बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर हुआ मंथन – नितिन अभिषेक
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहार, भारी बारिश, रविवार, सोमवार, मौसम, केंद्र, येलो अलर्ट
बिहारी समाज

आज के बाद अगले 2 दिन बिहार में भारी बारिश, जानें मौसम विभाग ने और क्या कहा?

बिहार में मानसून सक्रिय होने के बावजूद अब तक अच्छी बारिश नहीं…

By Amit Dubey
राहुल गांधी, मुसल्लहपुर, पदयात्रा, कोचिंग हब, छात्र, संवाद, 15 जुलाई
देश-विदेश

कोचिंग हब मुसल्लहपुर हाट में 15 को पदयात्रा करेंगे राहुल गांधी, छात्रों की गूंज सुनेगी कांग्रेस

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 15 जुलाई को…

By Amit Dubey
चिराग, भरत तिवारी, एनकाउंटर, हत्या
अपराध

यह एनकाउंटर नहीं, भरत तिवारी की सरेआम की गई हत्या है…बिलौटी पहुंचे चिराग का बड़ा बयान

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर पर केंद्रीय मंत्री और लोजपा आर के…

By Amit Dubey
विधानसभा, अध्यक्ष, शुभकामना, PM मोदी, दीर्घकालीन प्रधानमंत्री
शिक्षा

आदत में सुधार से होगी प्लास्टिक समस्या से मुक्ति : प्रेम कुमार

बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग…

By K.K Ojha
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?